अमेरिका ने 24 घंटे में ईरान पर दूसरी बार किया बड़ा हमला, ट्रंप ने दी ‘अस्तित्व खत्म’ करने की चेतावनी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran Conflict:  मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कारोबारी जहाज पर हुए ड्रोन हमला किया, जिसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि ये एक्शन व्यावसायिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में लिया गया है. वहीं, 24 घंटे में अमेरिका ने दूसरी बार ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया है. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी भी दी है कि अगर ईरान नहीं माना तो उसका अस्तित्व खत्म कर देंगे.

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की

सीजफायर के बावजूद अमेरिका ने बीते दिन दूसरी बार ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की. ये जवाबी कार्रवाई उस हमले के बाद की गई है जिसमें 25 जून को होर्मुज से ओमान तट के पास गुजर रहे एक कारोबारी जहाज पर ड्रोन हमला किया गया था. 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जारी किया बयान US Iran Conflict

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 26 जून को अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ जवाबी हमले किए. CENTCOM के बयान के अनुसार, ये जवाबी कार्रवाई उस हमले के बाद की गई है जिसमें 25 जून को होर्मुज से ओमान तट के पास गुजर रहे एक कारोबारी जहाज पर ड्रोन हमला किया गया था. 

ट्रंप ने दी ‘अस्तित्व खत्म’ करने की चेतावनी

सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को धमकी दी. उन्होंने कहा कि अमेरिकी विमानों ने सीजफायर समझौते का बार-बार उल्लंघन करने पर ईरान के मिसाइल, ड्रोन भंडार और रडार ठिकानों पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो अमेरिका आगे और बड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा. इसके अलावा उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का अस्तित्व ही समाप्त हो सकता है.

ये भी पढ़ें- धमाकों से दहला पश्चिम एशिया, फिर बढ़ा तनाव, बहरीन पर अटैक के बाद अब होर्मुज में टैंकर पर हमला

Latest News

इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, अरब सागर में ₹3000 करोड़ की ड्रग्स जब्त, पांच पाकिस्तानी अरेस्ट

Gujarat Crime: इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के साथ मिलकर लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में...

More Articles Like This