ईरान वॉर और अमेरिका-इजरायल के बरसते बम के गोलों के बीच अब चीन ने उठाया बड़ा कदम, वैश्विक ऊर्जा बाजार में…

Must Read

China Ban Energy Export : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल तेज हो गई है. इसके साथ ही और भी कई देशों में तेल और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ रही है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से ऊपर जा रही हैं. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार China ने घरेलू बाजार में ईंधन की कमी को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है. इस मामले को लेकर मीडिया का कहना है कि चीन ने मार्च महीने में रिफाइंड ऑयल के निर्यात पर अस्थायी रोक लगा दी है.

बता दें कि यह निर्देश चीन की सरकारी संस्था National Development and Reform Commission (एनडीआरसी) की ओर से जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि इस फैसले के तहत गैसोलीन, डीजल और हवाई ईंधन की विदेशों में होने वाली शिपमेंट को रोक दिया गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत

ऐसे में इसे लेकर बीजिंग का कहना है कि जब Strait of Hormuz में तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है. इसके साथ ही वैश्विक ऊर्जा संकट को कम करने के लिए International Energy Agency (आईईए) ने भी बड़ा कदम उठाया है. इस दौरान एजेंसी ने कहा है कि उसके सदस्य देश आपूर्ति संकट से निपटने के लिए 400 मिलियन बैरल तेल आपातकालीन भंडार से जारी करेंगे. इसके साथ ही 1973 Oil Crisis के बाद यह छठी बार है जब आईईए ने वैश्विक तेल आपूर्ति को स्थिर रखने के लिए ऐसा कदम उठाया है.

कच्चा तेल जारी करने का फैसला

जानकारी के मुताबिक, दूसरी ओर United States ने भी अपने Strategic Petroleum Reserve से 172 मिलियन बैरल कच्चा तेल जारी करने का फैसला किया है, वैश्विक बाजार में आपूर्ति बढ़ाई जा सके. माना जा रहा है कि वेस्ट एशिया में तनाव 28 मार्च को उस समय बढ़ा जब Israel ने Iran पर हवाई हमले किए. बता दें कि इस संघर्ष को अब लगभग दो सप्ताह हो चुके हैं. अगर युद्ध लंबा चलता है तो वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तान को लगा झटका! रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार सिस्टम…

Latest News

भाई हो तो ऐसा! दुबई से आए भाइयों ने बहन के घर भरा करोड़ों का मायरा, कैश-सोना-चांदी देख दंग रह गए लोग

राजस्थान के सीकर जिले में भाइयों ने अपनी बहन के घर करीब 1 करोड़ रुपये का मायरा भरकर सबको चौंका दिया. मायरे में लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और कई महंगे उपहार दिए गए.

More Articles Like This