चीन-कनाडा में संबंधों का नया दौर, 8 वर्षो बाद हुई जिनपिंग और कनाडाई नेता के बीच पहली मुलाकात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China-Canada relations: चीन और कनाडा के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत होती नजर आ रही है. करीब आठ वर्षो बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने कनाडाई समकक्ष के साथ बातचीत शुरू की है. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बीजिंग के साथ नई रणनीतिक साझेदारी की सराहना भी की. यह आठ साल में किसी कनाडाई नेता का पहला चीन दौरा था.

बता दें कि बीते कुछ समय में चीन और कनाडा के बीच तनाव देखने को मिला है. दोनों देशों के बीच एक-दूसरे के नागरिकों के खिलाफ बदले की कार्रवाई में गिरफ्तारी और कई ट्रेड विवादों को लेकर तनाव था. हालांकि, कनाडाई पीएम कार्नी ने खराब रिश्तों को सुधारने की कोशिश की है ताकि अमेरिका पर आर्थिक निर्भरता कम की जा सके.

कनाडा का मुख्‍य आर्थिक साझेदार है अमेरिका

अमेरिका कनाडा का मुख्य आर्थिक साझेदार है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में कनाडाई प्रोडक्ट्स पर टैरिफ तेजी से बढ़ा दिए गए हैं. ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में पीएम कार्नी ने राष्ट्रपति जिनपिंग को संबोधित करते हुए कहा, “हम मिलकर इस रिश्ते की सबसे अच्छी बातों को आगे बढ़ा सकते हैं ताकि नई वैश्विक हकीकत के हिसाब से एक नया रिश्ता बना सकें.”

चीन-कनाडा के रिश्ते एक अहम मोड़

वहीं पीएम कार्नी का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति शी ने कहा कि अक्टूबर में एपीईसी समिट के दौरान हुई उनकी पिछली बैठक में चीन-कनाडा के रिश्ते एक अहम मोड़ पर पहुंच गए थे. शी ने कहा, “यह कहा जा सकता है कि पिछले साल हमारी मुलाकात ने चीन-कनाडा के रिश्तों को बेहतर बनाने में एक नया अध्याय शुरू किया.”

उन्होंने कहा, “चीन-कनाडा के रिश्तों का अच्छा और स्थिर विकास हमारे दोनों देशों के कॉमन इंटरेस्ट को पूरा करता है. मैं पिछले कुछ महीनों में सहयोग को फिर से शुरू करने के लिए हुई बातचीत को देखकर खुश हूं.”

क्‍या है कनाडा और चीन के बीच तनाव का कारण

दरअसल, कनाडा ने 2018 में हुआवेई के फाउंडर की बेटी को अमेरिकी वारंट पर गिरफ्तार किया था, और चीन ने बदला लेने के लिए जासूसी के आरोप में दो कनाडाई नागरिकों को हिरासत में लिया था, जिसके बाद से दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट आ गई थी.

इसके साथ ही दोनों देशों ने एक-दूसरे के एक्सपोर्ट पर टैरिफ लगाए और चीन पर कनाडा के चुनावों में दखल देने का भी आरोप लगाया था. हालांकि, पीएम कार्नी ने अब एक नया मोड़ लाने की कोशिश की है. बीजिंग ने भी कहा है कि वह रिश्तों को सही रास्ते पर वापस लाने को तैयार है. कनाडाई नेता ने गुरुवार को प्रीमियर ली कियांग से मुलाकात की. दोनों नेता व्यापार पर चर्चा करने के लिए बिजनेस लीडर्स से भी बातचीत करने वाले हैं.

इसे भी पढें:-दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को पांच साल की जेल, इस मामले में सुनाई गई सजा

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This

Exit mobile version