गंभीर तूफानी झटकों में फंसी डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Must Read

Delta Airlines : सॉल्ट लेक सिटी से एम्स्टर्डम जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को गंभीर तूफानी झटकों (turbulence) का सामना करना पड़ा, बता दें कि इससे जिससे कई यात्री घायल हो गए. इस प्रकार से आपात स्थिति में फ्लाइट को मिनियापोलिस-सेंट पॉल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग करनी पड़ी. मौके पर राहत और बचाव दलों ने मोर्चा संभाल लिया.

जांच के बाद डॉक्‍टरों ने दी सलाह

जानकारी के मुताबिक, चिकित्सकीय टीमों ने तुरंत फ्लाइट के यात्रियों को रिसीव किया. इसके साथ ही  25 लोगों को इलाज और जांच के लिए स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया. जांच के दौरान डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़ान के समय गंभीर चोटें दुर्लभ होती हैं. इस मामले को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण जेट स्ट्रीम में हो रहे बदलाव की वजह से अब इस तरह की घटनाएं अधिक सामान्य होती जा रही हैं.

टर्बुलेंस की वजह से एक व्यक्ति की हो गई थी मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मई 2024 में सिंगापुर एयरलाइंस की एक फ्लाइट में भी गंभीर टर्बुलेंस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. माना जा रहा है कि यह कई दशकों में पहली बार ऐसी घटना हुई. जब किसी प्रमुख एयरलाइन में टर्बुलेंस के कारण किसी की जान गई.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिेका खेल रहा तेल का खेल, ट्रंप ने कहा- ‘शायद एक दिन पाकिस्तान भी भारत को बेचे तेल’

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This