बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में अफगानिस्तान ने की एयर स्ट्राइक? दावे को पाकिस्तान ने बताया झूठा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

काबुलः मेरी वायु सेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किए हैं. यह दावा अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने किया हैं. हालांकि, पाकिस्तान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे झूठ बताया है. कहा कि केवल एक अफगान ड्रोन ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था, जिसे रोक दिया गया.

दरअसल, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि अफगान वायु सेना ने गुरुवार की रात को पाकिस्तान के दो प्रांतों में स्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया. हालांकि, मंत्रालय की ओर से यह नहीं बताया गया कि यह अभियान कैसे चलाया गया.

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के जिन ठिकानों पर हमला हुआ है, वह शत्रुतापूर्ण खुफिया हलकों के सहयोग से अफगानिस्तान के खिलाफ हमलों की योजना बनाते हैं. यह पहले भी कई घातक हमलों के लिए मंच के रूप में काम कर चुके हैं.

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के मुताबिक, इस अभियान ने अपने प्रमुख पूर्व-निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेद दिया है. हालांकि, इसमें हताहतों या नुकसान के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया है.

पाकिस्तान ने कहा- इस तरह का कोई हमला नहीं हुआ है

इस दावे को पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने खारिज करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “इस तरह का कोई हमला नहीं हुआ है और केवल अफगानिस्तान से आया एक ड्रोन पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस गया था, जिसे बाद में रोक लिया गया था.” “हमेशा की तरह ये दावे झूठे हैं. आतंकवादी शिविर… वास्तव में अफगान तालिबान शासन के नियंत्रण वाले क्षेत्रों के अंदर स्थित हैं, वहीं से संचालित और समर्थित हैं.”

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This

Exit mobile version