‘देशद्रोही हैं सब..खुद पर आनी चाहिए शर्म…’,ट्रंप के खिलाफ पास हुआ बिल तो राष्ट्रपति का पारा हाई

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ही सांसद उनकी खिलाफ बागी हो गए. ऐसे में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव) ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान में आगे कोई भी सैन्य कार्रवाई करने से रोकना है. अमेरिकी संसद में 215-208 वोटों से पारित यह प्रस्ताव तब सफल हुआ, जब चार रिपब्लिकन सदस्यों ने डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर युद्ध के प्रति अपनी असहमति सार्वजनिक रूप से जाहिर की.

क्या बोले ट्रंप?

इस वोटिंग प्रक्रिया में खुद के पार्टी यानी रिपब्लिकन सदस्यों की भागीदारी देखकर ट्रंप का पारा हाई हो गया. इस दौरान उन्होने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि “कल, एक बेमतलब के वोट में हाउस ने 4 बुरे रिपब्लिकन और सभी डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर मेरे युद्ध अधिकारों को सीमित करने के लिए वोट दिया; और यह सब तब हुआ जब मैं इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए अपनी आखिरी बातचीत के ठीक बीच में था. ऐसा देशद्रोही काम भला कौन करेगा? उन्हें पता है कि बातचीत किस मोड़ पर है.

उन्होंने आगे कहा कि डेमोक्रेट्स ‘ट्रंप डेरेन्जमेंट सिंड्रोम’ से ग्रस्त हैं. वे मुझे मेरी कई जीतों में से एक और जीत देने के बजाय, हमारे देश को नाकाम होते देखना ज्यादा पसंद करेंगे. वे चार रिपब्लिकन, उनकी तो कहानी ही कुछ और है, वे तो बस दिखावा करने वाले लोग हैं! उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए.”

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version