Donald Trump Meloni: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के बीच फोटो विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. G-7 समिट के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने मेलोनी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. जिसके बाद इटली पीएम ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी. इसी बीच इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपना प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है. इस विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.
इटली विदेश मंत्री ने लिया बड़ा फैसला
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विवादित टिप्पणी के बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इस्तेमाल किए गए गंभीर और अपमानजनक शब्द पूरे इटली का अपमान हैं. इसी वजह से मैंने 21 और 22 जून को प्रस्तावित अपना अमेरिका दौरा रद्द करने का फैसला किया है.” इसके अलावा तजानी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ होने वाली बैठक भी रद्द कर दी.
Le gravi e offensive parole del Presidente Trump nei confronti del Presidente del Consiglio Giorgia Meloni offendono tutta l’Italia. Per questo motivo ho deciso di annullare la mia visita negli Stati Uniti prevista per i prossimi 21 e 22 giugno.
— Antonio Tajani (@Antonio_Tajani) June 19, 2026
क्या है पूरा मामला Donald Trump Meloni
दरअसल, ये पूरा विवाद उस दौरान शुरू हुई, जब ट्रंप ने इटली के टीवी चैनल La7 को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन में मेलोनी उनसे तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्सुक थीं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “उन्होंने मुझसे तस्वीर खिंचवाने की गुजारिश की थी. वह मेरे साथ फोटो चाहती थीं. मैं फोटो नहीं खिंचवाना चाहता था, लेकिन मुझे उन पर दया आ गई.”
जॉर्जिया मेलोनी ने सुनाई खरी-खोटी
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के इस विवादित बयान के बाद मेलोनी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर इन दावों को गलत बताया. इटली पीएम ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह मनगढ़ंत हैं. मैं सचमुच हैरान हूं. मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं और यह पहली बार भी नहीं है.”
इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते
मेलोनी ने आगे कहा, “यह शर्म की बात है कि वह पश्चिमी देशों के दुश्मनों और अमेरिका के विरोधियों के खिलाफ इतनी सख्ती नहीं दिखाते, जितनी अपने सहयोगियों के खिलाफ दिखाते हैं.” उन्होंने ने कहा, “लेकिन एक बात याद रखिए, इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते.”