ट्रंप का गाजा के बाद अब इस जंग को रूकवाने का दावा, एयरफोर्स-1 में कदम रखते ही किया बड़ा खुलासा

Donald Trump : वर्तमान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिल ईस्ट दौरे पर रवाना होने से पहले एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात की. ऐसे में बातचीत के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या इजरायल और हमास के बीच का युद्ध अब समाप्त हो चुका है? इस दौरान ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा कि बेसक युद्ध खत्म हो गया है और मुझे पूरा यकीन है कि सीजफायर कायम भी रहेगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि यह टिकेगा भी. इसके साथ ही ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान समेत 8 युद्धों को खत्म करवाने का भी दावा किया.

यह आठवीं जंग है जिसे मैंने सुलझाया- ट्रंप

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि “यह आठवीं जंग है जिसे मैंने सुलझाया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी संघर्ष जारी है. ऐसे में उन्‍होंने कहा कि मैं मीडिल ईस्ट से लौटकर उसे सुलझाऊंगा.” इतना ही नही बल्कि ट्रंप ने ये भी कहा कि मैं युद्धों को सुलझाने में माहिर हूं और मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान का विवाद भी सुलझ जाएगा.

भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर बोले ट्रंप

बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान एक बार फिर ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने की बात दोहराई. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक दबाव के जरिए विवाद खत्म कराया था. उन्‍होंने बताया कि इस युद्ध को खत्‍म कराने के लिए “मैंने कहा कि अगर तुम लोग लड़ाई करना चाहते हो और परमाणु हथियार रखते हो, तो मैं तुम दोनों पर 100, 150, यहां तक कि 200 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा और इसी के बाद मामला 24 घंटे में सुलझ गया. ऐसे में उनका कहना है कि अगर टैरिफ न होता तो ये युद्ध कभी नहीं रुकता.

इस मामले को लेकर उन्‍होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी को संतुष्ट करना है. चाहे वे यहूदी हों, मुसलमान हों या किसी अरब देश से हों. जानकारी देते हुए उन्‍होंने बताया कि इजराइल के बाद हम मिस्र जाएंगे और सभी प्रमुख देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे, जो कि इस समझौते में शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें :- लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानिए सेसेंक्‍स-निफ्टी किस लेवल पर कर रहे कारोबार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version