Donald Trump ने न्याय विभाग और FBI पर लगाया बड़ा आरोप, जानिए क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
US News: अमेरिका में 5 नवंबर को राष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. इस बीच, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने न्याय विभाग और एफबीआई पर हाल ही में उन पर हुए हमलों के मामले को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाते हुए स्टेट ऑफ फ्लोरिडा से जांच कराने की मांग की है.
बता दें, 15 सितंबर को डोनाल्‍ड ट्रंप पर दूसरी बार हमला हुआ था. इस मामले में हवाई में एक छोटी निर्माण कंपनी के मालिक रयान वेस्ले रॉथ को हिरासत में लिया गया था. 78 वर्षीय ट्रंप ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “कमला हैरिस और जो बाइडन की न्याय विभाग और एफबीआई ने जुलाई के बाद मेरे उपर हुए दूसरी बार हमले को गलत तरीके से संभाला.
यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है. जब से मैंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने ऐतिहासिक अभियान की घोषणा की, तब से ही न्याय विभाग और एफबीआई हथियारबंद कानून के साथ मेरे पीछे लगे हुए हैं.” उन्‍होंने दावा किया है कि न्याय विभाग और एफबीआई के बीच हितों का टकराव है. ट्रंप ने कहा, हत्या के प्रयासों की जांच के लिए बाइडन और हैरिस की न्याय विभाग और एफबीआई पर भरोसा करना मुश्किल है.
पूर्व राष्‍ट्रपति ने आगे कहा कि पेंसिल्वेनिया में जब बुलेट मेरे कान के पास से गुजर गई, तो एफबीआई के निदेशक सांसदों के पास गए और उन्हें बताया कि यह गोली नहीं हो सकती. उन्होंने इसे कांच और छर्रे बताया. यह एक ऐसा झूठ था, जिसकी निंदा मेरे दुश्मनों ने भी की. उन्होंने जो भी कुछ कहा था अपमानजनक था, क्योंकि लाखों लोगों ने इसे टीवी पर देखा था, इसलिए उन्हें पीछे हटना पड़ा.
यह भी पढ़े: इजरायल के हमलों से लेबनान धुआं धुआं, हिजबुल्लाह के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक; 492 की गई जान हजारों घायल

 

Latest News

West Bengal Chunav BJP Manifesto: महिलाओं और बेरोजगारों को हर महीने 3-3 हजार, 6 महीने में UCC, जानें क्या-क्या हुए बड़े ऐलान

West Bengal Elections BJP Manifesto: गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP)...

More Articles Like This

Exit mobile version