‘परमाणु हथियार न रखने पर हुआ तैयार ईरान’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने पर मान गया है. ट्रंप का कहना है कि ईरान इस बात पर सहमत हो गया है कि उनके पास न्यूक्लियर वेपन नहीं होगा. अल अरबीया की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि “ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ बातचीत में शामिल हैं और बातचीत में मंजूरी दे रहे हैं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति का ये बयान तब आया है जब बीते दिनों ईरान ने अमेरिका के साथ जारी बातचीत को रद्द कर दिया था. हालांकि अमेरिका की ओर से उम्मीद जताई गई थी कि वार्ता जल्द हो जाएगी. ट्रंप के लिए ईरान के साथ वार्ता होना उनके पक्ष में है.

मोजतबा से मिलना चाहते हैं ट्रंप

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से कभी मिल सकते हैं. ट्रंप के इस बयान के बाद दुनिया भर की नजर ईरान की ओर इस बयान पर प्रतिक्रिया देने पर है.

नेतन्याहू को ट्रंप ने फटकारा

युद्ध की शुरुआत में ऐसा कहा जाता था कि ईरान और मध्य पूर्व के मामले में जो इजरायल और नेतन्याहू चाहेंगे वही अमेरिका करेगा. ऐसा बीते तीन महीनों में देखने को भी मिला. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. दोनों नेताओं के बीच फासले इतने बढ़ गए हैं कि 2 जून को ट्रंप ने नेतन्याहू को बहुत बुरा भला कहा.

दरअसल बीते कुछ समय से ईरान के साथ बातचीत में ट्रंप ने नेतन्याहू को साइडलाइन कर दिया. इस बात से खफा इजरायल ने लेबनान को निशाना बनाना शुरू कर दिया और ट्रंप को सीजफायर टूटने की चिंता होने लगी. इजरायल के इस रवैये के बाद ही ट्रंप का सब्र का बांध टूट गया. ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा,”तुम विशुद्ध रूप से सनकी हो. अगर मैं नहीं होता तो तुम जेल में होते. मैं तुम्हें बचा रहा हूं. अब हर कोई तुमसे नफरत करता है. इस वजह से हर कोई इजरायल से भी नफरत करता है.”

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version