अमेरिकी मीडिया ने किया रिपब्लिकन पार्टी के जीत का दावा, मार्क क्यूबन-मस्क ने दी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार की देर रात अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति चुना गया है. हालांकि, इस ट्रंप के इस जीत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है क्‍योंकि परिणामों की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है.

रिपब्लिकन पार्टी ने अपनी सीटों पर जीत के क्रम को दोहराते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के कब्जे वाली कई सीटों पर जीत दर्ज की है. खास बात ये है कि उन्‍होंने 4 साल में पहली बार सीनेट में अपना दबदबा बढ़ा लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप की जीत की खबर फैली,मार्क क्यूबन और एलन मस्क ने ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में संभावित जीत की बधाई दी.

जिम जस्टिस ने लहराया परचम

बता दें कि सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी को जो थोड़ा बहुत बहुमत मिला था, उसे भी वो बचाने में पूरी तरह नाकाम रही और पूरा आंकड़ा रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में जाते दिखा. रिपब्लिकन पार्टी ने रात में ही वेस्ट वर्जीनिया में एक सीट जीत पर जीत हासिल की, जिसमें जिम जस्टिस ने परचम लहराया.

व्हाइट हाउस को विभाजित सदन का करना होगा सामना?

हालांकि अमेरिकी संसद में प्रतिनिधि सभा और सीनेट के लिए होने वाले चुनाव यह निर्धारित करेंगे कि किस पार्टी के पास बहुमत है. साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि राष्ट्रपति के एजेंडे को आगे बढ़ाने या रोकने की शक्ति किस सदन के पास है या फिर व्हाइट हाउस को क्या विभाजित सदन का सामना करना पड़ेगा. बता दें कि अमेरिकी संसद को कांग्रेस के नाम से भी जाना जाता है.

इसे भी पढें:-इजरायल के नए रक्षा मंत्री बने इजरायल काट्ज, जंग के बीच क्यों नेतन्याहू ने याओव गैलेंट को किया बर्खास्त

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This