Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. दरअसल, द वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान डोनाल्ड ट्रंप के फ्लाइट एयर फोर्स वन पर मिसाइल हमला करने वाला था. जिसके कारण ट्रंप को एयर फोर्स वन से हटाकर एक दूसरे सैन्य विमान में सुरक्षित भेजा गया.
सीक्रेट रखी गई Donald Trump की यात्रा
दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि ईरान ट्रंप पर कंधे पर रखकर चलाई जाने वाली मिसाइल का इस्तेमाल करने वाला था. इस ख़बर की सूचना मिलते ही अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा को लेकर सीक्रेट प्लान तैयार किया. सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रंप को एयरपोर्ट पर इस्तेमाल होने वाले एक कैटरिंग ट्रक की मदद से दूसरे आर्मी फ्लाइट तक पहुंचाया. फिर उन्हें एक C-32A आर्मी फ्लाइट में बैठाया गया. ऐसा इसलिए किया गया, ताकि हमलावर ट्रंप की स्थिति का पता न लगा सकें.
हमलावर को भ्रमित करने के लिए बनाया ये प्लान
वहीं, हमलावर को भ्रमित करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वरिष्ठ अधिकारी और कुछ जर्नलिस्ट एयर फोर्स वन में ही मौजूद रहे. ऐसा इसलिए किया गया, ताकि बाहर से देखने वालों को लगे कि डोनाल्ड ट्रंप एयर फोर्स वन में ही मौजूद हैं.
इस दौरान कोई मिसाइल हमला नहीं हुआ
हालांकि, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या सच में ईरान ट्रंप या एयर फोर्स वन पर हमला करने वाला था. अमेरिकी अधिकारियों को जानकारी मिलने के आधार पर ट्रंप की सुरक्षा बढ़ाई गई. हालांकि, इस दौरान कोई मिसाइल हमला नहीं हुआ. ऐसे में ये नहीं कहा जा सकता कि ईरान वास्तव में ट्रंप पर हमला करने वाला था. हालांकि, अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रंप की यात्रा की पूरी व्यवस्था बदल दी.

