एक हफ्ते तक नहीं होगी कोई बातचीत, न ही चलेगी गोली..अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump Statement: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अभी एक हफ्ते तक कोई पक्ष एक दूसरे पर गोली नहीं चलाएगा. ट्रंप का कहना है ‘वह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार पर नजर रख रहे हैं. फिलहाल अंतिम संस्कार से जुड़ी गतिविधियां खत्म होने तक एक हफ्ते तक बातचीत नहीं होगी और न ही  दूसरे पर गोली नहीं चलाएगा.’

बता दें कि ईरान के तेहरान में खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए रविवार को लाखों लोग जुटे हैं और नम आखों से उन्हें याद कर रहे हैं.

चर्चा में हैं डोनाल्ड ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस समारोह के जश्न से पहले आया है. इस दौरान उन्होंने ईरान के साथ हुआ संघर्ष और सैन्य कार्रवाई को सही बताते हुए कहा कि ईरान हमसें समझौता करने के लिए तैयार है, वह हर तरह से अब सुलह करना चाहते हैं. उसने हमने एक हफ्ते का ब्रेक लिया है, क्योंकि अमेरिका अच्छा है.’ खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप का यह बयान देशभर में चर्चा में बना हुआ है.

बता दें कि ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को अमेरिकी हमले में मौत हुई थी, जिसके बाद जंग की भीषण जंग की शुरुआत हो गई. अमेरिकी हवाई हमलें में खामेनेई के परिवार के कई और सदस्यों की भी मौत हुई थी. जिसमें उनकी बेटी, नवजात पोती और दामाद भी शामिल थे. खामेनेई के साथ उनके परिवार के सभी लोगों को भी अंतिम श्रद्धाजंलि दी जा रही है.

9 जुलाई को खामेनेई होंगे सुपुर्द-ए-खाक 

फिलहाल, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया ईरान के तेहरान में शुरू हो गई है. उनकी अंतिम यात्रा तेहरान समेत पांच शहरों से गुजरेगी. अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध की वजह से उनका अंतिम संस्कार टाल दिया गया था. चार महीने बाद उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जिसमे देश विदेश से लाखो लोगो के शामिल होने के आसार है.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This