पहले हमले की धमकी, अब एयरस्पेस किया बंद…आखिर वेनेजुएला में क्‍या करना चाहते है ट्रंप?  

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald  trump: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच चल रही तनातनी लगातार बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में ही अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला और उसके आसपास के एयरस्पेस को बंद करने का ऐलान किया है. दरअसल, ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में बहुत जल्द हमला करेगा, क्योंकि देश में बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क मौजूद है.

डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ पर लिखा कि ‘सभी एयरलाइनों, पायलटों, ड्रग डीलरों और मानव तस्करों से अनुरोध है कि वेनेज़ुएला के ऊपर और आसपास के हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद करने पर विचार करें’. ट्रंप के इस ऐलान के बाद से अब लोगों के मन सवाल उठ रहा है कि कही अमेरिका वेनेजुएला पर हमले की तैयारी तो नहीं कर रहा?

मादुरो को पद से हटाने की मिल चुकी है धमकी

दरअसल, अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पद से हटाने की धमकियां भी मिल चुकी हैं, जिन्हें ट्रंप प्रशासन लंबे समय से एक अवैध नेता मानता रहा है. ऐसे में वो लगातार वेनेजुएला पर दबाव बढ़ा रहा है, और उसने कैरिबियन में बड़ी सैन्य तैनाती की है, जिसमें विश्व का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत भी शामिल है. वाशिंगटन का कहना है कि इसका उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना है, लेकिन काराकस का कहना है कि शासन परिवर्तन ही अंतिम लक्ष्य है.

ट्रंप ने पहले ही दिया था बड़ा संकेत

वहीं, इससे पहले गुरुवार को ट्रंप ने सैन्य कर्मियों के साथ थैंक्सगिविंग फोन कॉल के दौरान अब तक का सबसे कड़ा संकेत दिया. उन्‍होंने कहा कि वेनेजुएला के अंदर हमले किए जाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने सैन्यकर्मियों से कहा कि ‘हाल के हफ़्तों में, आप वेनेज़ुएला के ड्रग तस्करों को रोकने के लिए काम कर रहे हैं, जिनकी संख्या बहुत ज़्यादा है. बेशक, अब समुद्र के रास्ते बहुत ज़्यादा तस्कर नहीं आ रहे हैं’.

उन्‍होंने ये भी कहा कि ‘आपने शायद गौर किया होगा कि लोग समुद्र के रास्ते सामान पहुंचाना नहीं चाहते, और हम उन्हें ज़मीन के रास्ते भी रोकना शुरू कर देंगे, ज़मीन से सामान पहुxचाना आसान है, लेकिन यह बहुत जल्द शुरू होने वाला है’.

इसे भी पढें:-कांगो के किशांसा में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 20 की मौत कई लापता

Latest News

25 April 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

25 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This