डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार बने ‘पर्सन ऑफ द ईयर’, जानिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को ‘TIME’ ने क्यों दिया ये खास सम्मान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘TIME’ मैगजीन ने गुरुवार को ‘2024 टाइम पर्सन ऑफ द ईयर’ के सम्मान से सम्‍मानित किया. हालांकि इससे पहले साल 2016 में भी राष्‍ट्रपति इस सम्‍मान से नवाजे जा चुके है. टाइम मैगजीन ने ट्रंप को यह सम्‍मान उनकी चुनाव में शानदार वापसी और दुनिया में अमेरिका के रोल में बदलाव लाने के लिए दिया है.

मैगजीन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति को ‘एक पीढ़ी में एक बार होने वाले राजनीतिक बदलाव का अगुआ बनने’ और ‘अमेरिकी राष्ट्रपति पद को नया आयाम देने’ के लिए इस खास खिताब से नवाजा है.

किसे मिलता है से सम्‍मान?

टाइम मैगजीन ने गुरुवार को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ की घोषणा की. बता दें कि यह एक जाना माना सम्‍मान है, जो पिछले 97 वर्षो से दिया जा रहा है. यह सम्‍मान एक ऐसे शख्स को दिया जाता है, जिसके पिछले 12 महीनों के दौरान अच्छे या बुरे कामों से दुनिया में बदलाव आया हो साथ ही जिसने सुर्खियां बनाने में ज्यादा योगदान दिया हो.

इस बार यह और भी अच्छा है’

वहीं, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में बेल बजाने से पहले डोनाल्‍ड ट्रप ने कहा कि ‘टाइम मैगजीन, दूसरी बार यह सम्मान मिला, मुझे लगता है कि इस बार यह और भी अच्छा है.’ वहीं, पत्रिका ने कहा कि भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति पद मौजूदा दौर में विकसित हुआ है, लेकिन इसका प्रभाव कम नहीं हुआ है.

यहां भी था कमला हैरिस से मुकाबला

पत्रिका ने कहा कि आज हम एक बार फिर से लोकलुभावनवाद को उभरते हुए देख रहे हैं. उनहोंने कहा कि पिछली सदीं को परिभाषित करने वाली संस्‍थाओं का यह विश्वास कम होता जा रहा है कि उदार मूल्यों से अधिकांश लोगों का जीवन बेहतर होगा. हालांकि ट्रंप इस सबसे गुजर चुके हैं.’ बता दें कि इस सम्‍मान को पाने की रेस में ट्रंप के अलावा अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ समेत कई कंपनियों के मालिक एलन मस्क, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडिलटन भी शामिल थें

इसे भी पढें:-‘इस्लामोफोबिया’ से निपटनें के लिए बाइडन ने जारी की राष्ट्रीय रणनीति, सभी क्षेत्रों में कार्रवाई के लिए किया आह्वान

Latest News

LPG Price Today 4 August: आज कितने में मिल रहा गैस सिलेंडर? बुकिंग से पहले चेक करें अपने शहर का नया रेट

LPG Price Today 4 August 2026: घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और आज नया सिलेंडर बुक...

More Articles Like This

Exit mobile version