डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल-ईरान संघर्ष को लेकर कमला हैरिस पर कसा तंज, कहा- ‘हमारे सामने एक युद्ध खड़ा है…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका में 5 पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों का प्रचार अपने अंतिम दौर में है. एक तरफ जहां डोनाल्ड ट्रंप को कई बड़े सेलिब्रिटीज का समर्थन मिल रहा है, तो वहीं, कमला हैरिस (Kamala Harris) को भी लियोनार्डो डी कैप्रियो, एमिनेम सहित कई लोकप्रिय लोगों का समर्थन मिला है, हालांकि, इस बीच डोनाल्‍ड ट्रंप ने इस्राइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष का जिक्र कर कमला हैरिस पर निशाना साधा है.

क्या बोले ट्रंप?

मिशिगन में एक रैली के दौरान डोनाल्‍ड ट्रंप ने इस्राइल-ईरान संघर्ष पर टिप्पणी की. ट्रंप ने कहा, “इस्राइल हमले कर रहा है. हमारे सामने एक युद्ध खड़ा है और वह (कमला हैरिस) पार्टी कर रही हैं.” डोनाल्‍ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर यह वार उनके टेक्सास में जारी एक इवेंट को लेकर किया, जिसमें गायिका बियोंसे ने डेमोक्रेट पार्टी के लिए समर्थन जताया और कार्यक्रम में गाना भी गाया.

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार, जानें किसने दर्ज कराई थी आपत्ति?

New Delhi: ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के मेकर्स को बडी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इस एनिमेटेड फिल्म की रिलीज...

More Articles Like This