सऊदी अरब ने मक्का की ओर बढ़ रहे हूती ड्रोन को मार गिराया, तबाही से पहले ही ध्वस्त हुआ ईरान का प्लान

Must Read

New Delhi: सऊदी अरब ने मक्का की ओर बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है. सऊदी नेतृत्व वाले यमन सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. अल-मलिकी के मुताबिक ड्रोन को मंगलवार शाम मक्का के दक्षिणी इलाके में सऊदी अरब की वायु रक्षा प्रणाली ने उस समय नष्ट कर दिया, जब वह पवित्र शहर के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था.

मक्का को निशाना बनाने के आरोप से साफ इनकार

हालांकि हूती अधिकारियों ने मक्का को निशाना बनाने के आरोप से साफ इनकार किया है. हूती राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद अल-फराह ने सऊदी दावे को पूरी तरह झूठ बताया. हूती संगठन से जुड़ी SABA समाचार एजेंसी ने भी उनका बयान प्रकाशित किया. मध्य पूर्व में जारी युद्ध अब सऊदी अरब के लिए भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. एक तरफ मक्का की सुरक्षा को लेकर तनाव बढ़ा है, तो दूसरी ओर सऊदी अरब की तेल आपूर्ति पर भी खतरा मंडरा रहा है.

दुनिया के ऊर्जा बाजारों की चिंता

हालिया घटनाओं ने दुनिया के ऊर्जा बाजारों की चिंता बढ़ा दी है. सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि मक्का की सुरक्षा सऊदी अरब के लिए किसी भी स्थिति में समझौते का विषय नहीं है. मक्का इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों का घर है और हर साल होने वाली हज यात्रा का प्रमुख केंद्र है. इस बीच हूतियों ने पिछले एक सप्ताह में सऊदी अरब के खिलाफ कई हमलों की घोषणा की है. हाल ही में सऊदी के  एयरबेस पर हुए हमले को हूतियों ने यमन में हुई हवाई कार्रवाई के जवाब में बताया.

हमले में 13 नागरिक जख्मी

सऊदी गठबंधन के अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 13 नागरिक जख्मी हुए. सऊदी अरब की परेशानी केवल सैन्य हमलों तक सीमित नहीं है. हूतियों की ओर से शुक्रवार को सऊदी की एक महत्वपूर्ण तेल पाइपलाइन पर जबरदस्त हमला किया था. हमले के बाद ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को बंद करना पड़ा और करीब 1200 किलोमीटर लंबी यह पाइपलाइन सऊदी अरब के तेल क्षेत्रों को फारस की खाड़ी से लाल सागर तक जोड़ती है.

तेल निर्यात के लिए और भी महत्वपूर्ण

होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण यह पाइपलाइन सऊदी तेल निर्यात के लिए और भी महत्वपूर्ण हो गई है. व्यापारियों का अनुमान है कि अगर पाइपलाइन लंबे समय तक बंद रहती है, तो दुनिया की करीब 4 प्रतिशत तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.

इसे भी पढ़ें. वियतनाम में हादसा: हनोई में चार मंजिला इमारत में धधकी आग, पांच लोगों की मौत

Latest News

Pitru Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, नोट कर लें श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां

Pitru Paksha 2026: सनातन धर्म में पितृ पक्ष को बेहद ही महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है. क्योंकि इस दौरान हमारे...

More Articles Like This