‘अफ्रीका के साथ हमारा पीढ़ियों का रिश्ता’, विदेश मंत्री जयशंकर ने घाना के इंस्टीट्यूट में खास सभा को किया संबोधित

Akara: विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत अफ्रीका को अपने दिल में बसाए हुए है और वह ऐसी साझेदारी बनाएगा जो न सिर्फ आज के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी होगी. जयशंकर ने घाना के फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में एक खास सभा को संबोधित किया. यहां पर अफ्रीका और ग्लोबल साउथ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया था. बदलते वैश्विक माहौल पर बात करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि आज के उथल-पुथल भरे दौर में कूटनीति के सामने चुनौती यह है कि प्रतिस्पर्धा को टकराव में बदले बिना उसे कैसे संभाला जाए और हितों के अलग होने पर भी सहयोग को कैसे बढ़ावा दिया जाए.

बदलाव देश का वैश्विक विकास का इंजन

उन्होंने भारत की महत्वाकांक्षा, काम करने के तरीके और आत्मविश्वास की कहानी पर रोशनी डाली. उन्होंने बताया कि कैसे अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे, डिजिटल, मैन्युफैक्चरिंग, उद्यमिता और लोगों की आकांक्षाओं में हो रहे बदलाव देश को वैश्विक विकास का एक अहम इंजन बना रहे हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का संबंध सप्लाई चेन की मजबूती, तकनीकी क्षमताओं और जरूरी सामान बनाने की क्षमता से है. उन्होंने कहा कि भारत कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ अहम क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को भी महत्व देता है.

लगातार बढ़ रही हमारी वैज्ञानिक और तकनीकी ताकत

विदेश मंत्री ने भारत और अफ्रीका के लिए अपनी युवा आबादी को उत्पादक, कुशल और सशक्त नागरिकों में बदलने के महत्व पर ज़ोर दिया. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हमारी वैज्ञानिक और तकनीकी ताकत लगातार बढ़ रही है, जो हमारे विजन, प्रतिबद्धता और कम लागत में बेहतर काम करने की क्षमता को दर्शाती है. तकनीक का लाभ सभी तक पहुंचना चाहिए. इसके साथ ही ईंधन, भोजन, उर्वरक और वित्त जैसी सप्लाई चेन को मजबूत करना बेहद जरूरी है.

भारत के दोस्तों से भी बातचीत

विदेश मंत्री जयशंकर ने घाना में भारतीय समुदाय और भारत के दोस्तों से भी बातचीत की और दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप को मजबूत करने में उनकी कोशिशों की तारीफ की. विदेश मंत्री जयशंकर ने घाना के विदेश मंत्री सैमुअल ओकुद्जेटो अब्लाक्वा और शिक्षा मंत्री हारुना इड्रिसु के साथ मिलकर फ्रैंगीपानी (प्लमेरिया) का पौधा लगाया.

इसे भी पढ़ें. प्रशासनिक जीवन के 25 साल पूरे: PM मोदी बोले- आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का

Latest News

Moradabad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Moradabad News:: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

More Articles Like This

Exit mobile version