अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग मिशन के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

F-16 crash:  अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को एक सैन्य प्रशिक्षण मिशन के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एक F-16 फाइटिंग फाल्कन लड़ाकू विमान ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दौरान पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर खुद को सुरक्षित बाहर तो निकाल लिया, लेकिन हादसे में वो घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है.

प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ हादसा

मीडिया के मुताबिक, टेक्सास नेशनल गार्ड की 149वीं फाइटर विंग का F-16 फाइटिंग फाल्कन विमान मिशिगन के अल्पेना स्थित एयर नेशनल गार्ड कॉम्बैट रेडीनेस ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षण मिशन पर उड़ा था. इसी दौरान ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी क्षेत्र में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. फिलहाल हादसे के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है. वहीं, घटना के बाद प्रशासन ने दुर्घटनास्थल के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान

बताया जा रहा है कि दुर्घटना से पहले पायलट ने विमान से इजेक्ट कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई. हालांकि अधिकारियों के मुताबिक, पायलट को चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है. उसे तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. सैन्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

अन्य किसी के घायल होने की खबर नहीं

मिशिगन स्टेट पुलिस और ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से खाली करा लिया और लोगों को मौके से दूर रहने की सलाह दी.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version