ट्रंप के गुरूर पर वार कर रहा ईरान! F-35 जैसे फाइटर जेट को तबाह करने का किया दावा

F-35 fighter jets : ईरान ब्रॉडकास्टिंग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुवैत में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाया गया और वह क्रैश हो गया. रिपोर्ट का कहना है कि यह घटना 23 तारीख को हुई, हालांकि विमान किस तरह का था और उस पर किस तरह हमला हुआ, इस बात की अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

अमेरिका की प्रतिक्रिया का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और हालात को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है. वहीं, अमेरिकी सेना की ओर से भी इस दावे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

F-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाने की कोशिश

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कुवैत में अमेरिकी लड़ाकू विमान के गिरने के दावे से कुछ दिन पहले भी ईरान ने अमेरिका के F-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाने का दावा किया था. बताया गया कि तेहरान में ऑपरेशन के दौरान विमान को नुकसान पहुंचा था. फिलहाल कुवैत में गिरा विमान कौन सा था, इसकी कोई स्‍पष्‍ट जानकारी नही है और न ही अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है. लेकिन ईरान ने भी कुवैत में किसी विमान को गिराने का दावा नहीं किया है, जिससे स्थिति अब भी साफ नहीं है.

यूएस सेंट्रल कमांड ने खारिज किया दावा

इसके साथ ही ईरान ने कहा था कि 19 मार्च को उसने अमेरिकी F-35 विमान को मार गिराया या उसे गंभीर नुकसान पहुंचाया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूएस सेंट्रल कमांड ने इस दावे को खारिज किया और कहा कि विमान सुरक्षित लैंड कर गया और पायलट की हालत स्थिर है. लेकिन घटना को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई.

ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान हुई घटना

रिपोर्ट्स का कहना है F-35 की ऊंचाई को देखते हुए माना जा रहा है कि उस पर सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (SAM) से हमला किया गया होगा. बताया जा रहा है ‍कि पायलट को कुछ चोटें आई थीं, लेकिन वे गंभीर नहीं थीं और उनकी हालत स्थिर बताई गई. जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना अमेरिका के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान हुई बताई जा रही है, जिसमें F-35A स्टील्थ फाइटर ईरान के ऊपर मिशन पर थे. इस मामले को लेकर IRGC ने दावा करते हुए कहा था कि उन्होंने विमान को गंभीर नुकसान पहुंचाया और इसके समर्थन में थर्मल इमेजिंग वीडियो भी जारी किया था.

इसे भी पढें :- मिडिल ईस्ट में तेल के बाद बिजली पर जंग! ईरान ने इन देशों को दी खुली धमकी…

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version