FIFA World Cup खेलने अमेरिका पहुंचेगी ईरानी टीम, इन शर्तों पर मिला वीजा, प्रशासनिक अधिकारियों पर लगी रोक 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

FIFA World Cup 2026: अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव अब खेल के मैदान में भी दिखने लगा है. दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाला है, ऐसे में अमेरिका ने ईरान की नेशनल फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को तो वीजा दे दिया है, लेकिन उनके साथ जाने वाले बैकस्टॉर्म स्टाफ और मैनेजमेंट के एक बड़े हिस्से की एंट्री पर रोक लगा दी है. जिसपर ईरान ने कड़ा ऐतराज जताया है और इसे खेल में राजनीति का दखल बताया है.

दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है, जब कोई मेजबान देश उस टीम का स्वागत कर रहा है, जिससे उसका युद्ध चल रहा है. इसी बीच अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि लॉस एंजिल्स में 15 जून को होने वाले ईरान के पहले मैच से 10 दिन पहले सभी खिलाड़ियों और जरूरी सहयोगी स्टाफ को वीजा जारी कर दिया गया है. साथ ही अमेरिका ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि ईरान को इस व्यवस्था का फायदा उठाकर झूठे बहानों के तहत आतंकवादियों को अमेरिका में घुसपैठ कराने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

प्रशासनिक अधिकारियों और फेडरेशन के दिग्गजों पर रोक

ऐसे में ईरान का आरोप है कि अमेरिका ने जानबूझकर टीम के उन महत्वपूर्ण सदस्यों को रोका है, जिनके बिना टीम का काम चलना मुश्किल है. तुर्की में मौजूद ईरानी दूतावास के मुताबिक, अमेरिका ने मैनेजमेंट, एग्जीक्यूटिव स्टाफ और तकनीकी सलाहकारों के एक बड़े हिस्से को वीजा देने से इनकार कर दिया है. यह पूरी तरह से भेदभावपूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित फैसला है.

ईरानी मीडिया के मुताबिक, वीजा से वंचित किए गए लोगों में फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष, उनके डिप्टी और मीडिया डायरेक्टर समेत करीब 15 प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं. हालांकि इस पाबंदी के बाद भी ईरानी टीम  तुर्की में अपने ट्रेनिंग बेस से मेक्सिको के लिए रवाना हो चुकी है, जहां वर्ल्ड कप के दौरान उनका मुख्य बेस रहेगा. इसके करीब 20 घंटे के सफर के बाद टीम के रविवार सुबह तक मेक्सिको पहुंचेगी.

मैच के दिन ही आना होगा अमेरिका, खेल के बाद तुरंत विदाई

वहीं, मेक्सिको में ईरान के राजदूत ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया. उनका कहना है कि अमेरिकी वीजा की शर्तों के मुताबिक, ईरानी खिलाड़ियों और स्टाफ को केवल मैच वाले दिन ही अमेरिका में एंट्री मिलेगी और मैच खत्म होते ही उसी दिन उन्हें वापस लौटना होगा. यानी वे टूर्नामेंट के दौरान अमेरिका में रुक नहीं सकेंगे. ऐसे में ईरानी दूतावास ने इसे महज एक ‘दिखावा’ बताया है. जबकि ईरानी राजनयिकों ने फुटबॉल की वैश्विक संस्था ‘फीफा’ (FIFA) से इस मामले में तुरंत दखल देने की मांग भी की है.

सुरक्षा को लेकर अमेरिका का कड़ा रुख और पाबंदियां

इस पूरे विवाद को लेकर अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने स्पष्ट रूप से तो कुछ नहीं बताया कि ईरानी टीम पर वहां रहने के दौरान और क्या पाबंदियां होंगी, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा है कि  2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान अमेरिकी नागरिकों और दर्शकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. लॉस एंजिल्स सहित सभी 11 मेजबान शहरों की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह मुस्तैद है.

 

Latest News

‘जब मौका आया तो वे दोनों…,’ सूर्यकुमार यादव की T20 कप्तानी छिनने पर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Suryakumar Yadav Captaincy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते दिन आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम...

More Articles Like This

Exit mobile version