दक्षिण कोरिया के इस मिसाइल को खरीदने के लिए लगी लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन

Must Read

Fighter Jet Power : दक्षिण कोरिया ने अपना पहला स्वदेशी 4.5 जेनरेशन का फाइटर जेट KF-21 बोरामे पेश कर दिया है. बता दें कि इस फाइटर जेट को Korea Aerospace Industries (KAI) ने 25 मार्च 2026 को देश के दक्षिणी ग्योंगसांग प्रांत के सचियोन स्थित अपनी प्रोडक्शन फैसिलिटी में आधिकारिक तौर पर दिखाया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, KF-21 एक ऐसा फाइटर जेट है, जो हवा में दुश्मन के विमान से लड़ सकता है और जमीन पर भी हमला कर सकता है. इसे बनाने का कारण यह है कि पुराने जेट जैसे F-4 और F-5 को बदलना है. इसके साथ ही दक्षिण कोरिया चाहता है कि वह अपनी खुद की मजबूत एयरफोर्स बनाए और दूसरे देशों, खासकर अमेरिका पर कम निर्भर रहे. जानकारी के मुताबिक, KF-21 एक 4.5 जेनरेशन का फाइटर जेट है. इसका मतलब यह है कि यह पांचवीं पीढ़ी के जेट जैसे F-35 Lightning II से थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी काफी आधुनिक और ताकतवर है.

लंबी दूरी से दुश्मन के विमान को पकड़ने की क्षमता

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार KF-21 जेट की अधिकतम रफ्तार लगभग मैक 1.8 यानी करीब 2200 किलोमीटर प्रति घंटा है, इसकी वजह से यह बहुत तेज उड़ान भर सकता है. इसके साथ ही इसमें AESA रडार लगाया गया है, जो कि बहुत दूर से ही दुश्मन के विमान को पकड़ सकता है और ट्रैक कर सकता है. इससे लड़ाई में बढ़त मिलती है. हथियारों की बात करें तो यह हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल और हवा से जमीन पर हमला करने वाले हथियार दोनों ले जा सकता है. इतना ही नही बल्कि अगर एक इंजन में दिक्कत आए तो दूसरा काम करता रहता है.

राफेल में एडवांस मिसाइल सिस्टम

इसके साथ ही राफेल में बहुत ही एडवांस मिसाइल सिस्टम लगे हैं. इसमें Meteor जैसी मिसाइल हैं, जो 150 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक दुश्मन के विमान को मार सकती है. इसके अलावा स्कैल्प मिसाइल भी इसमें लगी है, जो कि करीब 300 किलोमीटर दूर तक जमीन पर सटीक हमला कर सकती है. बताया जा रहा है कि MICA मिसाइल नजदीकी और मध्यम दूरी की लड़ाई में काम आती है.

राफेल में स्पेक्ट्रा सिस्टम नाम का खास सिस्टम

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस राफेल में स्पेक्ट्रा सिस्टम नाम का खास सिस्टम भी है, जो कि इसे दुश्मन के रडार और मिसाइल से बचाता है. क्‍योंकि यह खतरे से पहले ही पायलट को चेतावनी दे देता है और जेट को छिपाने में भी मदद करता है. साथ ही इसकी स्पीड लगभग मैक 1.8 यानी करीब 2200 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें दो इंजन लगे होते हैं, जिससे इसे ज्यादा ताकत मिलती है और यह ज्यादा सुरक्षित भी रहता है.

कई देशोंकी इस जेट पर कड़ी नजर

इस जेट को लेकर दक्षिण कोरिया का दावा है कि KF-21 का प्रदर्शन राफेल और यूरोफाइटर टाइफून से बेहतर है. दक्षिण कोरिया अपने फाइटर जेट का उत्पादन तेजी से बढ़ा रहा है. इतना ही नही बल्कि इस प्रोग्राम की शुरुआत दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया ने मिलकर की थी, जिसमें इंडोनेशिया की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. हालांकि आर्थिक समस्याओं के कारण उसकी हिस्सेदारी कम हो गई है, रिपोर्ट्स के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फिलीपींस और पोलैंड जैसे कई देश भी इस फाइटर जेट में रुचि दिखा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :- RBI के कदम से रुपया मजबूत, 93.59 पर खुला; तेल की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट तनाव से बढ़ा खतरा

Latest News

ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों और खार्ग द्वीप को तबाह करने की दी धमकी,ईरानी तेल में भी दिखाई दिलचस्पी

Trump iran oil: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को फिर ईरान को बर्बाद करने की धमकी दी....

More Articles Like This