US: अटलांटा में 30-31 अक्टूबर को होगी G20 विदेश मंत्रियों की बैठक , जयशंकर करेंगे भारत का नेतृत्व

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

G20 Foreign Ministers meeting: अमेरिका के अटलांटा शहर में 30 और 31 अक्टूबर को जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होनी है, जिसकी मेजबानी विदेश मंत्री मार्को रुबियो करेंगे. इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को दी. इस बैठक के एजेंडे में ‘नेविगेशन की स्वतंत्रता’, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा तथा सप्लाई चेन के सामने मौजूद खतरों को सबसे ऊपर रखा गया है.

बता दें कि यह बैठक दिसंबर में होने वाले जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले समूह की आखिरी बड़ी मंत्री स्तरीय बैठक होगी. वहीं, इस साल जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मियामी में करेंगे.अमेरिका ने इस बैठक के एजेंडे में समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और सप्लाई चेन की मजबूती जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी है.

आर्थिक तथा सुरक्षा चुनौतियों पर व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका जी20 को उसके मूल आर्थिक उद्देश्य की ओर वापस ले जाना चाहता है, जिसका लक्ष्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना और अमेरिकी लोगों के लिए ठोस परिणाम हासिल करना है. वहीं, इस बैठक में दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के विदेश मंत्री शामिल होंगे और वे साझा आर्थिक तथा सुरक्षा चुनौतियों पर व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे.

जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक का मुद्दा?

विदेश विभाग के मुताबिक, अमेरिका जी20 के साझेदार देशों के साथ मिलकर उन भू-राजनीतिक संकटों पर चर्चा करेगा जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं. इनमें समुद्री आवागमन की सुरक्षा, ऊर्जा और खाद्य आपूर्ति से जुड़े जोखिम तथा सप्लाई चेन में आ रही बाधाएं शामिल हैं. विदेश विभाग का कहना है कि वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई हैं. इस बैठक में होने वाली चर्चा दिसंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन और उसके व्यापक आर्थिक एजेंडे की आधारशिला तैयार करेगी. वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग ने अटलांटा को कूटनीति, संपर्क और व्यापार का एक महत्वपूर्ण वैश्विक केंद्र बताया है.

एस जयशंकर करेंगे भारत का नेतृत्व

हालांकि, विभाग ने अभी तक बैठक में भाग लेने वाले सभी विदेश मंत्रियों की सूची या द्विपक्षीय बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया है, लेकिन, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के इस बैठक में शामिल होने की संभावना है. इस बीच भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की क्वाड बैठक भी होने की उम्मीद है.

बता दें कि अमेरिका साल 2026 में जी20 की अध्यक्षता कर रहा है. उसने सस्ती और सुरक्षित ऊर्जा तथा तकनीकी नवाचार को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है. जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 14-15 दिसंबर को मियामी स्थित ‘ट्रम्प नेशनल डोरल’ में आयोजित किया जाएगा. दरअसल, जी20 में 19 देश, यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ शामिल हैं. यह समूह दुनिया की अधिकांश आर्थिक गतिविधियों और वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है.

Latest News

मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, वोटर फ्रॉड की जानकारी देने पर 10 लाख डॉलर का इनाम

US Midterm Elections 2026: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने...

More Articles Like This

Exit mobile version