‘जहां से चुनाव लड़ेंगे, मैं हराकर दिखाऊंगा’, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान ने दी उन्हे खुली चुनौती

Mumbai: बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों नसीरुद्दीन शाह व गजेंद्र चौहान के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे. उन्होंने खुद को गर्व से ‘दिमागी नक्सल’ बताते हुए छात्र आंदोलनों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उनके इस बयान पर अब एक्टर गजेंद्र चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को सीधे चुनाव लड़ने की चुनौती दे डाली है.

दोनों स्टार्स के बीच विवाद चर्चा में

इतना ही नहीं गजेंद्र चौहान ने यहां तक कह दिया कि अगर नसीरुद्दीन शाह चुनाव मैदान में उतरते हैं तो वह उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और उन्हें हराकर दिखाएंगे. गजेंद्र चौहान के इस बयान के बाद दोनों स्टार्स के बीच विवाद चर्चा में आ गया है. गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें राजनीति के मैदान में उतरने की सलाह दी है. चौहान ने कहा कि अगर शाह को सरकार का विरोध करना है तो उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए. अगर आपको सरकार का इतना विरोध करना है तो चुनाव क्यों नहीं लड़ते? चुनाव लड़िए.

नसीरुद्दीन शाह को सीधी चुनौती

गजेंद्र चौहान यहीं नहीं रुके. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, मैं आपके खिलाफ चुनाव लड़ूंगा और आपको हराकर दिखाऊंगा. उन्होंने ये भी बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और पार्टी से अनुरोध करेंगे कि अगर नसीरुद्दीन शाह कहीं से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें उनके खिलाफ उम्मीदवार बनाया जाए. उन्होंने कहा कि देश ने नसीरुद्दीन को एक कलाकार के तौर पर बहुत सम्मान और इज्जत दी है, लेकिन उनके बयानों से वह सम्मान प्रभावित हुआ है.

केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए

नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था. इसमें उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और छात्र आंदोलनों से निपटने के तरीके पर सवाल उठाए. अभिनेता ने खुद को गर्व से ‘दिमागी नक्सल’ बताया. वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि सरकार के आलोचकों को और किन-किन नामों से पुकारा जाएगा.

इसे भी पढ़ें. होर्मुज में बढ़ रहा है समुद्री खतरा? टैंकर पर हमले के बाद अलर्ट, ब्रिटिश एजेंसी ने दी जानकारी

Latest News

बदरीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर लापता, पायलट सहित पांच यात्री सवार, सर्च ऑपरेशन शुरू

Badrinath Helicopter Missing: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है. यहां देहरादून-बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्‍टर के लापता होने...

More Articles Like This

Exit mobile version