Mumbai: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल के साथ-साथ फर्स्ट-क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है. मगर मैक्सवेल ने खुद बताया है कि वह एक पछतावे के साथ संन्यास का ऐलान कर रहे हैं. मैक्सवेल चाहते थे कि वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर अपने करियर का आखिरी मैच खेलें. मैक्सवेल ने द फाइनल वर्ड पॉडकास्ट पर अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की.
टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई दबाव नहीं था
उन्होंने एक तरफ कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट की ओर से उनपर कोई दबाव नहीं था, लेकिन उन्हें एक मलाल रहेगा कि वह MCG पर अपने करियर का फेयरवेल मैच नहीं खेल पाए. दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा कि मुझे लगता है कि छोटी सी उम्मीद या चर्चा थी कि मुझे शायद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में एक विदाई मैच मिल सकता है. लेकिन मैं पूरी तरह समझ सकता हूं कि वे इस स्क्वाड के साथ किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
टीम के भीतर बहुत सारे बदलाव होंगे
मैक्सवेल ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया टीम आने वाले एक-दो साल में बहुत बदल चुकी होगी. उन्होंने आगे कहा कि 2028 में ओलंपिक्स आ रहे हैं, इसलिए अगले 12 से 24 महीनों के अंतराल में टीम के भीतर बहुत सारे बदलाव होंगे. एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मैक्सवेल यह भी समझते हैं कि युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट का पर्याप्त अनुभव मिलना चाहिए, जो केवल BBL में खेलने से उन्हें नहीं मिलेगा.
मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलेंगे
ग्लेन मैक्सवेल टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते रहेंगे. वे 12 दिसंबर से शुरू होने वाले BBL 2026-27 सीजन में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलेंगे. अब तक अपने ओवरऑल टी20 करियर में मैक्सवेल ने 11369 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 214 विकेट भी लिए हैं.
इसे भी पढ़ें. पीलीभीत में बोले CM योगी- आज प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण है. यही रामराज्य की संकल्पना है