ग्रेटर नोएडा में एक घर से मिले 5 शव, जांच में जुटी पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतकों में माता-पिता और तीन बच्चे शामिल हैं. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है. वहीं,  घर के आसपास गांव वालों का जमावड़ा लगा हुआ है. पृथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है. लेकिन अभी इसके कारणों की पुष्टि नहीं हुई है.

नोएडा पुलिस ने क्या बताया?

नोएडा पुलिस के मुताबिक, ’17 अक्टूबर को रबूपुरा पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि नगला श्री पदम गांव में रहने वाले एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई है. मृतकों में 37 साल के महेश, 35 साल की ललिता, 11 साल के लड्डू, 7 साल की मिष्टी और 3 साल का साक्षात शामिल है. वहीं, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीनियर अधिकारी, एम्बुलेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. इस दौरान, एक फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है. शवों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, मामला रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव का है. पति-पत्नी अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ रात में खाना खाकर सोए थे. सुबह जब पूरा परिवार नहीं जगा तो लोगों को शक हुआ. जब लोगों ने देखा तो पांचों के शव बिस्तर पर मिले. प्रथम दृष्टया, यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है. स्थानीय निवासियों और मृतक महेश की मां के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने पिछली रात नूडल्स खाए थे. मौत के सटीक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version