‘Hey Trump–you are fired’, ईरानी सेना के प्रवक्ता ने ट्रंप को किया ट्रोल, बोला- ‘देश में आए तो वापस नहीं जा पाएंगे’

Must Read

Iran-US War: US से बढ़ते तनाव के बीच ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी ने एक वीडियो जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला और उन्हें खुलेआम ट्रोल किया. जुल्फिकारी ने कुछ दिनों पहले अपने वीडियो संदेश में ट्रंप के मशहूर टीवी डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए कहा- ‘Hey Trump – you are fired’. यह वही लाइन है जो ट्रंप अपने रियलिटी शो में इस्तेमाल किया करते थे.

ईरान ने इन दावों को किया खारिज

ऐसे में सवाल उठने लगें कि शायद ही अमेरिकी राष्ट्रपति को पहले किसी ने इस तरह से ट्रोल किया हो. यह बयान ऐसे समय आया, जब अमेरिका ने दावा किया था कि वह ईरान के साथ युद्धविराम की दिशा में काम कर रहा है. हालांकि ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया. इस पर भी जुल्फिकारी ने डोनाल्ड ट्रंप को ट्रोल करते हुए सवाल उठाया कि क्या वे खुद से बातचीत कर रहे हैं, क्योंकि ईरान तो किसी से भी बात नहीं कर रहा है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

उन्होंने एक बार फिर अमेरिकी सेनाओं के खर्ग द्वीप की ओर बढ़ने की खबरों के बीच कहा– ‘वे आए तो वापस नहीं जा पाएंगे. जो भी इस देश में आएगा, उसकी टांगें काट दी जाएंगी.’ इब्राहीम जुल्फिकारी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते वे इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बन गए. उनके वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं और उनका बेखौफ अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है. कुछ लोगों ने इसे ईरान की रणनीतिक चाल बताया, तो कुछ ने इसे सीधा-सीधा ट्रोलिंग करार दिया.

इसे भी पढ़ें. सूरत में हादसाः घर में लगी भीषण आग, बुझ गई पांच जिंदगी

Latest News

‘मेरा कोई क्रिकेटर दोस्त नहीं है!’ अर्जुन तेंदुलकर ने पहले इंटरव्यू में खोले जिंदगी के कई राज

New Delhi: भारतीय क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे व लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर...

More Articles Like This