होर्मुज के गेट पर लगी आग, तेल टैंकर धधका, नारंगी रंग में चमका आसमान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Hormuz News: होर्मुज जलडमरूमध्य के मुहाने पर अचानक हालात बिगड़ गए.  ईरान ने अपने दक्षिणी इलाके सिरीक से एंटी-शिप क्रूज मिसाइल दागे, जो ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर जा लगे, जिससे टैंकर में भीषण आग लग गई. इस दौरान और समुद्र के बीच धुएं और लपटों का बड़ा गुबार उठता दिखा. वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया गया कि कुमजार तट के पास समुद्र में उठती आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दराज के तटीय इलाकों से भी आसमान नारंगी रंग में चमकता नजर आया.

UKMTO ने भी दी चेतावनी

इसी बीच ब्रिटेन की मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस एजेंसी UKMTO ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में खतरा अभी भी ‘गंभीर’ बना हुआ है. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) लगातार कमर्शियल जहाजों को निशाना बना रही हैं. ड्रोन की निगरानी, जहाजों को रेडियो पर रोकना और सीधे हमले जैसे कदम जारी हैं. इसके अलावा, प्रोजेक्टाइल स्ट्राइक और करीब-करीब विस्फोट जैसी गतिविधियां भी ओमान के दक्षिणी समुद्री रास्तों पर देखी गई हैं.

शिपिंग पर सीधा असर

होर्मुज जैसे अहम तेल मार्ग पर अब शिपिंग ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है. जहाजों की आवाजाही घटकर सिंगल डिजिट में पहुंच गई है. यानी दुनिया की तेल सप्लाई के सबसे अहम रास्तों में से एक पर आवाजाही लगभग ठप जैसी हालत में है. इसके अलावा समुद्र में बहते बारूदी सुरंगों का भी खतरा बताया गया है, जिससे जोखिम और बढ़ गया है.

क्या हुआ था ओमान के पास

ओमान के मुसैंडम प्रायद्वीप के कुमजार इलाके के पास एक जहाज में आग लगने की घटना सामने आई. यह जगह होर्मुज जलडमरूमध्य के एंट्री पॉइंट पर पड़ती है, जो वैश्विक तेल सप्लाई के लिहाज से बेहद संवेदनशील है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि समुद्र के ऊपर का आसमान नारंगी रोशनी से जगमगा उठा. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने दूर से इस मंजर को देखा और वीडियो शेयर किए.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This