ICC Ranking में राशिद खान का दबदबा बरकरार, 32वें से 20वें स्थान पर पहुंचे सेदिकुल्ला, टॉप 10 में होप की एंट्री

Dubai: जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई सीरीज के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में अपनी नंबर एक की पोजीशन को और मजबूत कर लिया है. T20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में भी नंबर 1 पर काबिज राशिद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जिससे वनडे में उनकी रेटिंग 714 से बढ़कर 742 हो गई है. उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने अबू धाबी में 158 रनों से बड़ी जीत हासिल की.

राशिद अब दूसरे स्थान पर स्पिनर अबरार से 80 अंक आगे

27 वर्षीय राशिद अब दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद से 80 अंक आगे हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ताजा वनडे बॉलिंग रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्ला अटल को भी ताजा रैंकिंग अपडेट से बड़ा फायदा मिला है. जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाने के बाद वह वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 32वें से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं. अटल ने 110 गेंदों में 102 रन बनाए, जो उनका तीसरा वनडे शतक था.

सलमान एक स्थान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर आए

उनकी इस पारी की मदद से अफगानिस्तान ने यूएई में चल रही ट्राई-सीरीज (जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है) में एक शानदार जीत दर्ज की. इसके अलावा रावलपिंडी में हुए मुकाबले के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा एक स्थान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर आ गए हैं, जबकि इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन डकेट दो स्थान के सुधार के साथ 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. गेंदबाजों की रैंकिंग में बांग्लादेश के शोरिफुल इस्लाम दो स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर आ गए हैं, जबकि उनके साथी खिलाड़ी तस्कीन अहमद ने 9 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई है और वह 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप टॉप 10 में आए

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भी दो स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 20वें नंबर पर आ गए हैं. T20 इंटरनेशनल रैंकिंग में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप टॉप 10 में आ गए हैं. भारत के खिलाफ सीरीज के चौथे मैच में उन्होंने नाबाद 102 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई, जिससे वह 11वें से 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले शेरफेन रदरफोर्ड छह स्थान ऊपर चढ़कर 18वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं, स्पिनर गुडाकेश मोती गेंदबाजों की रैंकिंग में 10 स्थान की छलांग लगाकर 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

इसे भी पढ़ें. Asian Para Games: प्रीति पाल ने 200 के बाद 100 मीटर दौड़ में भी जीता सिल्वर, किसान की बेटी ने लहराया परचम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version