SL vs IND: भारत से टेस्ट के बीच श्रीलंकाई खिलाड़ी दिनेश चांदीमल के गर्दन में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन एक बड़ा हादसा हो गया. बाउंड्री के पास गेंद रोकने की कोशिश में श्रीलंका के खिलाड़ी दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए. उन्हें गर्दन में चोट लगी है. इसके बाद अब उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है. घटना पारी के चौथे ओवर की अंतिम गेंद की है, जब केशरा नुवानथा के खिलाफ केएल राहुल ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ शॉट खेला.

तेजी से बाउंड्री की तरफ बढ़ी

केएल राहुल के बल्ले से गेंद लगते ही वह तेजी से बाउंड्री की तरफ बढ़ी. उसके पीछे दिनेश चांदीमल थे और उन्होंने अंतिम समय में डाइव लगाकर गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनके शरीर का पूरा भार कंधे और गर्दन पर आ गई, जिसके कारण चांदीमल फिर वहीं लेट गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फीजियो मैदान पर आए और उन्हें बाहर लेकर गए. बाद में एहतियात के तौर पर उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया.

टीम इंडिया को 178 रनों की बड़ी बढ़त

गॉल टेस्ट में श्रीलंका की हालत खराब है. भारत के खिलाफ श्रीलंका की पहली पारी महज 284 रनों पर सिमट गई, जिसके कारण टीम इंडिया को 178 रनों की बड़ी बढ़त मिली है. श्रीलंका के लिए बल्लेबाजी में सोनल दिनुशा ने 100 रन बनाए, जबकि निरोशन डिकवेला ने भी 80 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज प्रभावी नहीं रहे.

श्रीलंका के 7 बल्लेबाज आउट

गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए मानव सुथार और रविंद्र जडेजा ने कमाल का खेल दिखाया. दोनों ने मिलकर श्रीलंका के 7 बल्लेबाजों को आउट किया. इसमें मानव सुथार के खाते में 4 और जडेजा ने 3 विकेट लिए. इस के अलावा भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने भी 1-1 विकेट लिए.

इसे भी पढ़ें. UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े, सतीश पुनिया को पंजाब और तरुण चुघ को मिली गुजरात की कमान

Latest News

दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश से तबाही, 2,574 घटनाएं दर्ज, संवेदनशील इलाकों में आवाजाही पर रोक

South Korea के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में शनिवार से जारी मूसलाधार बारिश के कारण 2,574 घटनाएं दर्ज की गई हैं. जियोझे में 956.1 mm बारिश हुई, जबकि एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हुए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version