एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार शुरुआत, जापान को सिर्फ 57 रन पर समेटा

Must Read

New Delhi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान के नगोया में हो रहे एशियन गेम्स में धमाकेदार शुरुआत की है. प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को जापान पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेले गए चौथे क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को सिर्फ 57 रन पर ऑलआउट करते हुए पांच ओवर में लक्ष्य भी हासिल कर लिया.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

भारत का ये पहला मैच था. स्पिनर श्रीचरणी ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. जापान ने संयमित शुरुआत की और ओपनिंग विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी हुई. जापान की ओर से अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने 47 गेंदों पर 25 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारत के आक्रमण का सामना करने में नाकाम रहे. जापान ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 57 रनों पर ऑल आउट हो गई.

शेफाली वर्मा ने दो विकेट लिए

अकायो कोटा और स्टैफोर्ड की जोड़ी टूटने के बाद एन. श्रीचरणी की फिरकी का जादू चला. श्रीचरणी के अलावा शेफाली वर्मा ने दो विकेट लिए. बैटिंग में ओपनर शेफाली वर्मा ने 15 गेंद में 40 रन की धमाकेदार पारी खेली. शेफाली के विनिंग सिक्स के साथ ही मैच खत्म हुआ. नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़ीं ऋचा घोष छह गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रहीं. जीत के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी, तभी वर्मा ने शिमाको काटो को लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का मारकर मैच को रोमांचक बना दिया.

सेमीफाइनल की टीमें अब तय

इस तरह भारत ने 90 गेंदें शेष रहते क्वार्टर फाइनल जीत लिया और महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गया. सेमीफाइनल की टीमें अब तय हो चुकी हैं, जिनमें पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से और भारत का सामना बांग्लादेश से होगा. दोनों सेमीफाइनल रविवार को खेले जाएंगे.

इसे भी पढ़ें. ‘जिनपिंग से मुलाकात में अमेरिकियों की रिहाई पर बात करें ट्रंप’, अमेरिकी लॉ मेकर्स ने उठाई मांग

Latest News

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने वाले सुनील लोधी की अंधेरी दुनिया में रोशनी की जगी उम्मीद, अब उनकी आंखों का होगा इलाज

New Delhi: ‘हनुमान अंश’ में अपने भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ से पहचान बनाने वाले बुंदेली लोक गायक...

More Articles Like This