यशस्वी जायसवाल की शतक के साथ दमदार वापसी, इंडिया A और न्यूजीलैंड A के बीच दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ

Christchurch: भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फॉर्म में लौट आए हैं. न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट की दूसरी पारी में दमदार शतक लगाते हुए जायसवाल ने न सिर्फ फॉर्म में वापसी की, बल्कि मैच को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई. पिछली तीन पारियों में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले जायसवाल इस पारी में आक्रामक नजर आए. बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने मात्र 162 गेंदों पर 5 छक्कों और 15 चौकों की मदद से नाबाद 155 रन की पारी खेली.

यश राठौड़ का अच्छा साथ मिला

उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए यश राठौड़ का अच्छा साथ मिला. राठौड़ ने भी शतक लगाते हुए 122 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 100 रन बनाए. जायसवाल और राठौड़ के बीच नाबाद 247 रन की साझेदारी हुई. भारत ए ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 282 रन बनाए थे. टेस्ट के आखिरी दिन (मंगलवार) चाय के समय मैच को ड्रॉ घोषित किया गया.

इंडिया ए पर 78 रन की अहम बढ़त

इंडिया ए ने अपनी पहली पारी में कप्तान ध्रुव जुरेल के 105, देवदत्त पडिक्कल के 80 और आकाशदीप के 68 रन की बदौलत 346 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 424 रन बनाकर इंडिया ए पर 78 रन की अहम बढ़त ली थी. दूसरी पारी में इंडिया ए ने जायसवाल और राठौड़ की शतकीय पारियों की बदौलत 52.4 ओवर में 2 विकेट पर 282 रन बनाए और मैच ड्रॉ घोषित किया गया.

पहला अनाधिकारिक टेस्ट भी ड्रॉ

दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला अनाधिकारिक टेस्ट भी ड्रॉ रहा था. तीसरा अनाधिकारिक टेस्ट 7 नवंबर से खेला जाएगा. यशस्वी जायसवाल की फॉर्म में वापसी भारतीय टीम के लिए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट की सबसे बड़ी उपलब्धि रही. जायसवाल को ही न्यूजीलैंड सीनियर टीम के साथ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करनी है. ऐसे में उनके बल्ले से रन न आना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय था.

इसे भी पढ़ें. 19 हजार गोलियां, लोडेड पिस्टल और बिहार में खतरनाक साजिश! UP से आ रही कारतूसों की बड़ी खेप पकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार

Latest News

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज पर हमले, BLA का बड़ा दावा- 129 सैनिकों को मार डाला

Balochistan Attacks: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर कई हमले होने की खबर है. स्थानीय मीडिया के...

More Articles Like This

Exit mobile version