कोई समझौता नहीं…, अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में नहीं मिलेगा आराम, BCCI ने जारी किया निर्देश

Must Read

India-Afganistan : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ घरेलू सीरीज खेलेगी. बता दें कि इस सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ खेलने उतरेगी. बता दें कि इस इकलौते टेस्ट के लिए सभी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे और किसी को आराम नहीं दिया जाएगा. इतना ही नही बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के करंट साइकल में अब सेलेक्शन को लेकर किसी तरह का इस्तेमाल भी नहीं किया जाएगा. ऐसे में दोनों देशों के बीच होने वाले इकलौते टेस्ट को 6 से 10 जून के बीच मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

टेस्ट को लेकर बीसीसीआई ने जारी की निर्देश

इसे लेकर रिपोर्ट का कहना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस इकलौते टेस्ट के लिए कोई समझौता नहीं करने वाली है. भले ही ये मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, फिर भी सभी तेज गेंदबाजों के साथ सारे खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में तीन तेज गेंदबाज लिए जाएंगे. इस दौरान चयनकर्ताओं ने सख्त रूख अपनाया और कहा कि टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों में अगर कोई चोटिल होता है, तब ही वो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से बाहर रहेगा.

अगले साल में भारतीय टीम खेलेगी टेस्‍ट मैच

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारतीय टीम को अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक कुल नौ टेस्ट मैच खेलने हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते मुकाबले के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका का दौरा करना है, बता दें कि यहां दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. फिर न्यूजीलैंड के दौरे पर भारत जाएगी और वहां भी दो ही टेस्ट मैच होंगे. इसके साथ ही अगले साल यानी 2027 के शुरुआत के महीनों में भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया आएगी और इस घरेलू सीरीज में पांच टेस्ट मैच होंगे.

 इसे भी पढ़ें :- पंजाब में सल्फास खाने वाले अफसर की मौत, दबाव बनाने वाले मंत्री ने भी दिया इस्तीफा, विपक्ष ने मान सरकार को घेरा

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This