India-Afghanistan: पाकिस्तान के काबुल अस्पताल पर किए गए हमले के बाद अफगानिस्तान की मदद के लिए भारत आगे आया है. सरकार की ओर से अफगानिस्तान को 2.5 टन आपातकालीन चिकित्सा सहायता भेजी है. खेप में जीवन रक्षक दवाइयां, मेडिकल डिस्पोजेबल, किट और अन्य चिकित्सा उपकरण शामिल हैं, जिससे हमले में घायल हुए लोगों के इलाज में मदद मिले.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच काफी समय से तनाव है. 16 मार्च को पाकिस्तान ने काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ा हमला किया. इस एयरस्ट्राइक में 400 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि 250 लोग घायल हुए थे.
2.5 टन दवाइयां और मेडिकल सामान भेजा
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि “16 मार्च को हुए जघन्य हमले में घायल हुए लोगों के इलाज और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायता के लिए, भारत ने काबुल को आपातकालीन दवाओं, मेडिकल डिस्पोजेबल, किट और उपकरणों की 2.5 टन की खेप भेजी है.” मंत्रालय ने कहा कि भारत अफगान लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस कठिन समय में हर संभव मानवीय सहायता देना जारी रखेगा.
To support the medical treatment and swift recovery of those injured in the heinous attack on 16 March, India delivers a 2.5-ton consignment of emergency medicines, medical disposables, kits and equipment to Kabul.
India stands in solidarity with the Afghan people and will… pic.twitter.com/9dDu589tiY
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) March 20, 2026
भारत ने कड़े शब्दों में हमले की की थी निंदा
वहीं इससे पहले विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के हमले में 400 से ज्यादा मासूमों की मौत को अमानवीय और निंदनीय बताया था. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हमले की निंदा करते हुए कहा था कि यह हिंसा का एक कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है. इसे किसी भी तरह से सैन्य लक्ष्य के रूप में सही नहीं ठहराया जा सकता. भारत ने पाकिस्तान पर भड़कते हुए यह भी कहा था कि वो लगातार अपने लापरवाह रवैये का हिस्सा है. साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की गई है कि उन्हें इस आपराधिक कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए.
इसे भी पढें:-मुस्लिम देशों के साथ युद्ध नहीं चाहता ईरान, राष्ट्रपति पेजेश्कियान बाेले-‘वे हमारे भाई…’