पाकिस्तान में ‘अननोन गनमैन’ का खौफ, 30 से ज्यादा आतंकियों को किया खत्म, लश्कर ऑपरेटिव का दावा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Pakistan: पाकिस्तान में ‘अननोन गनमैन’ का खौफ देखने को मिल रहा. लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक ऑपरेटिव ने एक चौंकाने वाला दावा किया है कि पिछले कुछ सालों में भारतीय एजेंट ने 30 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है. पाकिस्तान हमेशा भारत के ख़िलाफ़ कोई न कोई साज़िश रचता रहता है. हालांकि, वो हर बार फेल हो जाता है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रूख अपनाया है. वहीं, पाकिस्तान अब बैकफुट पर नजर आ रहा. लश्कर आतंकी के इस वायरल वीडियो ने पाकिस्तान की हताशा को दर्शाया है.

30 से ज्यादा आतंकियों को किया खत्म

लश्कर के ऑपरेटिव रिजवान हनीफ ने भाषण के दौरान ये चौंकाने वाला दावा किया है. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा. रिजवान हनीफ ने कहा कि भारतीय एजेंट ने 30 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है. हनीफ ने कहा, हिन्दुस्तान की खुफिया एजेंसी ने अपने एजेंट भेजे है. पिछले कुछ सालों में 30 से ज्यादा वाकए हुए हैं. हमारा जुर्म सिर्फ ये है कि हम ला इलल्लाह को मानने वाले लोग हैं. हम राम और घनश्याम को नहीं मानते.

‘अननोन गनमैन’ का हैशटैग कर रहा ट्रेंड India Pakistan

आतंकी हनीफ ने अपने भाषण के दौरान इस बात का भी जिक्र किया कि जब भी पाकिस्तान में आतंकी की हत्या होती थी तो सोशल मीडिया पर ‘अननोन गनमैन’ का हैशटैग ट्रेंड करने लगता था. उसने कहा कि पाकिस्तान के कई शहरों, जैसे- पेशावर, कराची, रावलपिंडी, मुजफ्फराबाद और रावलकोट में हमारे भाइयों की हत्या हुई.

हमारे लोगों को कश्मीर में शांति से नहीं रहने दिया

इस दौरान हनीफ ने दावा किया, ‘भारतीय खुफिया एजेंसियों ने हमारे लोगों को कश्मीर में शांति और सुकून से नहीं रहने दिया. उन्होंने अपने एजेंटों के ज़रिए हमारे लोगों को शहीद कर दिया है.’

ये भी पढ़ें- ईरान का बड़ा एक्शन: इजरायल की जासूसी के आरोप में दो और लोगों को सजा-ए-मौत

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This