इजरायल भारत को दे सकता है घातक मिसाइल, बटन दबाते ही खाक होगा पाकिस्तान

India-Pakistan : पाकिस्‍तान द्वारा किए गए हमले का भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान करारा जवाब दिया था. बता दें कि सेना ने इस दौरान कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इतना ही नही बल्कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने अपनी ताकत काफी बढ़ा ली है. इसी को लेकर अहम खबर सामने आई है. भारत को इजरायल से जल्द ही गोल्डन होराइजन ALBM मिसाइल मिल सकती है. यह एयर-लॉन्च्ड बैलिस्टिक मिसाइल है, जो कि हवा से लॉन्च होती है और पल भर में तबाही मचा देती है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने भारत को गोल्डन होराइजन ALBM का ऑफर दिया है. बता दें कि यह मिसाइल डीप स्ट्राइक करने में माहिर मानी जीती है. इसकी खासियत की बात करें तो रेंज और स्पीड ब्रह्मोस से एक कदम आगे है. अगर भारतीय सेना को यह मिसाइल मिल जाती है तो पलभर में दुश्मन देश के किसी भी शहर के बड़े हिस्से को तबाह किया जा सकता है.

सुपरसोनिक स्पीड से लॉन्च होती है मिसाइल

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह मिसाइल 1500 से 2000 तक की रेंज के साथ आती है. इसे भारतीय वायुसेना के Su-30MKI लड़ाकू विमान पर तैनात किया जा सकता है. साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इसे सुखोई के साथ-साथ मिराज पर भी तैनात किया जा सकता है. यह मिसाइल सुपरसोनिक स्पीड से लॉन्च होती है. इसके साथ ही दुश्मन के रडार से बचते हुए पलभर में टारगेट तक पहुंच जाती है. इसमें परमाणु वॉरहेड लगाए जा सकते हैं, जो कि इसे और ज्यादा घातक बना देते हैं.

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को सिखाया सबक

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को अच्छी तरह सबक सिखाया था. इतना ही नही बल्कि पाकिस्‍तानी ठिकानों को तबाह करने के साथ पाक सेना को भी करारा जवाब दिया था. भारत को इजरायल से मिसाइल मिलने के बाद पाकिस्तान की हालत और खराब हो सकती है. अगर अब कभी युद्ध हुआ और सेना ने इस मिसाइल को लॉन्च किया तो पल भर में टारगेट तबाह हो जाएगा. यह मिसाइल इस्लामाबाद और कराची तक भी पहुंच सकती है.

इसे भी पढ़े :- अभेद्य किला बनेगा भारत, डिफेंस डील के बारे में जान दुश्मनों का फटेगा सीना

More Articles Like This

Exit mobile version