भारत के साथ चौथे मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, 2 स्टार खिलाड़ी T20 सीरीज से बाहर

New Delhi: न्यूजीलैंड टीम को दो बड़े झटके लगे हैं. स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण चौथे और पांचवें T20 मैच से बाहर हो गए हैं. वहीं मैट हेनरी भी इस सीरीज में नहीं दिखेंगे. वह भी अंतिम दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं. भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब दोनों टीमों के बीच 30 अक्टूबर, शुक्रवार को चौथा टी20 मैच खेला जाना है.

दो बड़े खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर

एक तरफ जहां न्यूजीलैंड के दो बड़े खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर हुए हैं. वहीं शुक्रवार को खेले जाने वाले चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन फिट हो गए हैं. उन्होंने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. वह दूसरे और तीसरे टी20 में नहीं खेले थे.  न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन चोट के कारण भारत के खिलाफ आखिरी दो T20 मैचों से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मैट फिशर को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है.

स्कैन के बाद चोट का पता चला

भारत पहले तीनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा कि लॉकी फर्ग्युसन को दूसरे T20 के दौरान दाहिनी पिंडली में दर्द हुआ और स्कैन के बाद चोट का पता चला. उसे फिट होने में एक हफ्ता लग सकता है. तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी T20 सीरीज से बाहर हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि उन्हें एक से दो हफ्ते रकवरी में लगेंगे.

चौथे और पांचवें टी20 के लिए न्यूजीलैंड की टीम- मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, जैक फाउल्क्स, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर.

इसे भी पढ़ें. भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 905 अंक उछला

Latest News

दिवाली और छठ पर जगमग रहेगा पूरा प्रदेश, 24 घंटे मिलेगी बिजली, ऊर्जा मंत्री ने दी ये हिदायत

AK Sharma: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है. दिवाली और छठ पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति...

More Articles Like This

Exit mobile version