इंडोनेशिया ट्रेन हादसे में अब तक 14 यात्रियों की मौत व 84 घायल, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Must Read

Indonesia Train Accident: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास भीषण ट्रेन हादसे में मरने वाले यात्रियों की संख्या बढ़कर 14 तक पहुंच गई है, जबकि 84 घायलों का इलाज चल जारी है. इसी बीच इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और हादसे की जांच के आदेश दिए. बता दें कि यह हादसा Bekasi इलाके में सोमवार देर रात हुआ, जब एक कम्यूटर ट्रेन और लंबी दूरी की ट्रेन आपस में टकरा गईं.

ट्रेन पहले ट्रैक पर मौजूद एक टैक्सी से टकराई

रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसे की शुरुआत तब हुई जब कम्यूटर ट्रेन पहले रेलवे ट्रैक पर मौजूद एक टैक्सी से टकराई, जिसके बाद दूसरी ट्रेन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर के कारण कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्री उनमें फंस गए. बचाव एजेंसियों ने मंगलवार को बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है.

धातु काटने के उपकरणों का इस्तेमाल

फंसे हुए यात्रियों को निकालना बेहद मुश्किल था, क्योंकि डिब्बे बुरी तरह मुड़ चुके थे. बचावकर्मियों को धातु काटने के उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा. सबसे ज्यादा नुकसान महिला कोच में हुआ, जहां सभी मृतकों के महिला होने की पुष्टि हुई है. कई महिलाएं मलबे में दब गई थीं, जिससे उनकी जान चली गई. घटना के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और हादसे की जांच के आदेश दिए.

इस दुर्घटना से कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित

उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक के पास भारी ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए वहां फ्लाईओवर बनाया जाएगा. PT KAI और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति इस हादसे की जांच कर रही हैं. इस दुर्घटना के कारण कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं. इंडोनेशिया में इस तरह के सड़क और रेल हादसे आम हैं, जो खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और रखरखाव की कमी की ओर इशारा करते हैं.

इसे भी पढ़ें. Bihar Politics News: बिहार में 3 वजहों से अटका मंत्रिमंडल विस्तार, CM सम्राट चौधरी के सामने क्या है सस्पेंस?

Latest News

Bengal Election 2026: कोलकाता से हावड़ा तक हिंदी भाषी चेहरों पर भरोसा, बंगाल चुनाव में भाजपा ने उतारे पहली पीढ़ी के लड़ाके

बंगाल चुनाव 2026 में हिंदी भाषी उम्मीदवारों को कई अहम सीटों से टिकट मिला है, जिससे कोलकाता और आसपास के इलाकों में मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

More Articles Like This