अमेरिका में इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के खिलाफ अभियान तेज, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लगाया ये आरोप

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

International Criminal Court: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसी) के खिलाफ अपने अभियान को और भी तेज कर दिया है. रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने आईसी के प्रभाव को सीमित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय अभियान शुरू किया है. उन्होंने मध्य-पूर्व में राजनयिक प्रयासों और पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिका समर्थक सरकारों से मिल रहे बढ़ते समर्थन का भी जिक्र किया.

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आईसी को एक ऐसा संस्थान बताया जो उन देशों के नागरिकों पर भी अधिकार जताता है जो इसके सदस्य नहीं हैं. उन्होंने कहा कि “अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय एक गैरकानूनी संगठन है.” रुबियो का आरोप है कि “आईसी ने खुद को गैरकानूनी बना लिया है, क्योंकि उसका मानना है कि यदि आप उसके सदस्य नहीं हैं तब भी वह आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है.” इस तरह के दावों से विदेश में अमेरिकी सैन्य अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं पर मुकदमा चलने का खतरा पैदा हो सकता है.

कोर्ट के अंदर सुधार की मांग

रुबियो ने कहा कि “भविष्य में इसका सीधा मतलब यह है कि अमेरिकी सर्विसमैन, पॉलिटिकल लीडर्स और दूसरे लोग इस इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट की ओर से आरोप तय होने के दायरे में आ सकते हैं.” विदेश मंत्री ने कहा कि वाशिंगटन ने पहले कोर्ट के अंदर सुधार की मांग की थी, लेकिन अब उसने अपनी रणनीति बदल दी. उन्होंने कहा कि “हमने अब उस कोर्ट को काबू में करने की कोशिश शुरू कर दी है.”

रुबियो के मुताबिक, इस पहल को पहले ही इंटरनेशनल सपोर्ट मिल चुका है. उन्होंने कहा कि “दो हफ्ते पहले जब से हमने यह कोशिश शुरू की है, तब से दर्जनों देश हमारे साथ जुड़ चुके हैं. 5 देश पहले ही आईसीसी छोड़ चुके हैं और उन्हें बता दिया है कि वे जा रहे हैं और हमें लगता है कि और भी देश निकलेंगे.” सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने हाल ही में वाशिंगटन में हुई मंत्रियों की बैठक पर भी जोर दिया, जिसमें कहा गया कि 60 देशों के रिप्रेजेंटेटिव पॉलिटिकल रूप से मोटिवेटेड हिंसा से निपटने पर चर्चा में शामिल हुए थे.

“एक मजबूत गठबंधन” बनाने की उम्मीद

विदेश मंत्री ने कहा कि “60 देश वाशिंगटन आए और उस कोशिश का हिस्सा थे जहां हम कट्टर वाम आतंकवाद और हिंसा की बात कर रहे थे. एडमिनिस्ट्रेशन को ऐसे ग्रुप्स का सामना करने के लिए “एक मजबूत गठबंधन” बनाने की उम्मीद है. वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पर स्पष्ट किया कि सेक्रेटरी ऑफ स्टेट की आईसीसी की आलोचना का मकसद उन्हें (ट्रंप को) व्यक्तिगत रूप से बचाना नहीं था. ट्रंप ने कहा कि “वह मेरा बचाव करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. वह नेतन्याहू और कई दूसरे लोगों का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं.” ट्रंप ने आगे कहा, “इस समय ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मैं उनमें से एक हूं.”

Latest News

टेक्सटाइल सेक्टर की बढ़ी रफ्तार, अगस्त में भारत का कपड़ा निर्यात 16.1% बढ़कर 29,776 करोड़ रुपये पहुंचा

भारत के टेक्सटाइल सेक्टर ने अगस्त 2026 में मजबूत प्रदर्शन किया है. इस दौरान कुल टेक्सटाइल निर्यात सालाना आधार पर 16.1 प्रतिशत बढ़कर 29,776 करोड़ रुपये पहुंच गया. अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान भी निर्यात में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

More Articles Like This

Exit mobile version