इजरायल से तनाव के बीच ईरान का बड़ा कदम, जनरल खादमी को बनाया IRGC का नया प्रमुख

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iranian Conflict: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष को एक सप्‍ताह हो चुका है. हर बीतते दिनों के साथ दोनों देशों के बीच लड़ाई और विकराल रूप लेते जा रहा है. इसी बीच ईरान ने अपने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के खुफिया विभाग (IRGC) के लिए नया प्रमुख नियुक्त कर लिया है. ईरान की सरकारी न्‍यूज एजेंसी IRNA के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल माजिद खादमी को आईआरजीसी का नया प्रमुख बनाया गया है.

ईरान ने नियुक्त किया IRGC का नया प्रमुख

जनरल माजिद खादमी को यह जिम्मेदारी मेजर जनरल मोहम्मद पाकपूर ने सौंपी, जो खुद हाल ही में IRGC के कमांडर बने हैं. दरअसल, बीते दिनों इजरायली हमले में पूर्व चीफ मोहम्‍मद काजेमी की मौत हो गई. काजेमी के जगह पर खादमी को नियुक्ति किया गया है. बता दें कि इजरायली हमले में काजेमी के साथ दो अन्य अधिकारी की भी मौत हो गई थी. आईआरजीसी प्रमुख पाकपूर ने कहा कि जब शहीद कमांडर काजमी और मोहकक ने IRGC की खुफिया टीम की कमान संभाली, तब खुफिया कामकाज में हर दिशा में अच्‍छी प्रगति हुई.

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ रहा तनाव

मालूम हो कि मिडिल ईस्‍ट में इस समय तनाव चरम पर है. अभी इजरायल और हमास के बीच संघर्ष खत्‍म ही नहीं हुआ कि इजरायल और ईरान में जंग छिड़ गया है. पिछले हफ्ते इजरायल ने ईरान के कई परमाणु एवं सैन्य ठिकानों पर एयर स्‍ट्राइक किए. जिसके बाद ईरान ने भी पलटवार किया. दोनों देश लगातार एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं.

इजरायल का कहना है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बहुत करीब है, लेकिन ईरान ने इस बात से मना कर दिया है. वहीं अब छिड़ी जंग और भी खतरनाक मोड़ ले लिया है. गुरुवार की रात इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की, जिसमें अराक, नतांज और खोंडब हेवी-वाटर रिसर्च साइट के आसपास के इलाके टारगेट पर थे. इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें :- International Yoga Day: योग के लिए स्वर्ग हैं भारत की ये जगहें, विदेशी सैलानियों का भी लगता है जमावड़ा

 

Latest News

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन अतिरिक्त बोनस, सरकार ने मंजूर किए 603 करोड़ रुपये

Sugarcane Price Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार...

More Articles Like This

Exit mobile version