ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला करेगा अमेरिका, राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ ट्रंप ने की चर्चा

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध हर बीतते दिन के साथ और बड़ा रूप ले रहा है.  अब इस तनाव के बीच अमेरिका भी शामिल  होने की खबर सामने आई है। अमेरिकी रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर इजरायल के चल रहे हमलों में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस सिचुएशन रूम में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ एक घंटे और 20 मिनट की चर्चा की, जिसमें इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष से संबंधित विकल्पों की समीक्षा की।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने में मदद-इजरायल

अमेरिका के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं. ट्रंप ईरानी परमाणु सुविधाओं पर हमला करने के लिए अमेरिकी सैन्य परिसंपत्तियों का उपयोग करने के विचार के प्रति उत्साहित हैं. इजरायल यह जानने का इंतजार कर रहा है कि क्या ट्रंप ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने के काम को पूरा करने में मदद करेंगे.

ईरान ने किया जंग का ऐलान

उधर, एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने बताया है कि इजरायल को ट्रंप के अगले कदम का इंतजार करना होगा। क्योंकि अब ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने जंग का एलान कर दिया है। ईरान और इजरायल दोनों एक दूसरे पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले कर रहे हैं।

आत्मसमर्पण करने का किया अपील- ट्रंप

डोनाल्‍ड ट्रंप ने बताया है कि अमेरिका जानता है कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई कहां छिपे हैं. लेकिन वह ‘फिलहाल’ उन्हें मारना नहीं चाहते, उन्होंने बिना शर्त आत्मसमर्पण करने की अपील की है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अब हमारा धैर्य जवाब दे रहा है। उनका यह बयान मंगलवार को उनकी तरफ से की गई अहम टिप्‍पणी के बाद आया है, जब जी-7 सम्‍मेलन से वापस लौटते समय ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका को ईरान-इजरायल के बीच सिर्फ युद्धविराम नहीं चाहिए, बल्कि इस संघर्ष का एक ऐसा अंत चाहता है तो स्‍थायी और वास्‍तव‍िक हो।

इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने ट्रंप से की फोन पर बात, आतंकवाद पर भारत के सख्त रुख का खुलकर किया इजहार

Latest News

Ghazipur: गाजीपुर प्रेस क्लब का बीमा कैंप सफल, बड़ी संख्या में पत्रकार हुए शामिल

Ghazipur: गाज़ीपुर प्रेस क्लब के तत्वाधान में वर्तमान सत्र के सदस्यों का द्वितीय चरण और अंतिम बीमा कैम्प मुख्य...

More Articles Like This

Exit mobile version