20 गुना तेज हमला करेगा अमेरिका, बरपाएंगे मौत-आग और क्रोध का कहर’ ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran US Conflict: मिडिल ईस्‍ट में तनाव का माहौल अपने चरम पर है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी चेतावनी दिया है. उन्‍होंने कहा है कि ऐसी कार्रवाई करेंगे कि ईरान के लिए एक राष्ट्र के रूप में फिर से खड़ा होना लगभग असंभव हो जाएगा. उन पर मौत, आग और क्रोध का कहर बरपेगा.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि “अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल के प्रवाह को रोकने को लेकर कोई भी कदम उठाता है तो अमेरिका की ओर से अब तक हुए हमलों से 20 गुना तेज हमला होगा. हम आसानी से नष्ट किए जा सकने वाले लक्ष्यों को नष्ट कर देंगे. इससे ईरान एक राष्ट्र के रूप में फिर से खड़े होने में असमर्थ हो जाएगा.”

ईरान पर बरसेगा मौत का कहर

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने आगे कहा कि “ईरान पर मौत, आग और क्रोध का कहर बरपेगा. मुझे उम्मीद है और मैं प्रार्थना करता हूं, कि ऐसा न हो! ये अमेरिका की ओर से चीन और उन सभी देशों के लिए एक उपहार है जो होर्मुज जलडमरूमध्य का भारी उपयोग करते हैं.”

ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि इस कदम की काफी सराहना की जाएगी. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद. वहीं, हाल ही में अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने ये भी कहा था कि ईरान के खिलाफ कई तरह से जीत हासिल की है, लेकिन यह काफी नहीं है. ये ऑपरेशन खत्म होने के बाद दुनिया ज्यादा सुरक्षित जगह होगी और यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा.

अमेरिका पर हमला करने वाला था ईरान

ट्रंप ने ये भी बताया था, “अगर हम अंदर नहीं जाते, तो वो हमारे पीछे आ जाते. एक हफ्ते के अंदर वो हम पर 100 परसेंट हमला करने वाले थे, वो तैयार थे. उनके पास मिसाइलें किसी की सोच से कहीं ज्यादा थीं और वो हम पर हमला करने वाले थे. वो पूरे मिडिल ईस्ट और इजरायल पर हमला करने वाले थे. अगर उनके पास न्यूक्लियर वेपन होता, तो वो उसका इस्तेमाल इजरायल पर करते.”

इसे भी पढें:-‘सुपर मैनेजमेंट’: 11 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट 5 हजार करोड़ में कैसे हुआ पूरा? भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में नितिन गडकरी ने बताया किस्सा

More Articles Like This

Exit mobile version