‘60 दिनों में हो जाएगी परमानेंट डील’, US-ईरान समझौते पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ का बडा दावा

New Delhi: स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच चल रही डील के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बडा दावा किया है. शहबाज़ ने कहा है कि दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत सफलतापूर्वक खत्म हो गई है. साथ ही इस बैठक में अगले 60 दिनों के भीतर परमानेंट डील तक पहुँचने का रास्ता यानी रोडमैप तैयार कर लिया गया है. इसके साथ ही इस पूरी प्रक्रिया पर राजनीतिक नजर रखने के लिए एक बड़े स्तर की कमेटी बनाई गई है.

तकनीकी बातचीत भी शुरू

आगे की तकनीकी बातचीत भी शुरू कर दी गई है. उन्होंने यह भी कहा कि इस विवाद को शांति से सुलझाने के लिए पाकिस्तान आगे भी अपनी तरफ से पूरी ईमानदारी से मदद करता रहेगा. अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही उच्चस्तरीय वार्ता का पहला दिन समाप्त हो गया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतभेद अब भी बने हुए हैं.

वार्ता की रफ्तार धीमी

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार बातचीत जारी है और इसके रात भर चलने की संभावना है. हालांकि ईरान का कहना है कि वार्ता की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन बातचीत पूरी तरह टूटी नहीं है. तनाव तब और बढ़ गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी इंटरव्यू में ईरान को कड़ी चेतावनी दी. ट्रंप ने कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई कर सकता है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर सकता है. उनके इस बयान से ईरानी प्रतिनिधिमंडल में नाराजगी देखी गई.

ईरान की सुरक्षा और आर्थिक मांग नजरअंदाज

होर्मुज जलडमरूमध्य इस वार्ता का सबसे संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है. हाल ही में दोनों देशों ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को फिर से खोलने के लिए एक प्रारंभिक समझौता किया था, लेकिन इसके बावजूद तनाव कम नहीं हुआ है. ईरान का कहना है कि उसकी सुरक्षा और आर्थिक मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जबकि अमेरिका जलमार्ग में निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना चाहता है.

इसे भी पढ़ें. ‘हम ट्रंप के इशारे पर काम नहीं करते’, लेबनान से सेना हटाने से नेतन्याहू ने किया इनकार

Latest News

लखनऊ अग्निकांडः अब तक 15 बच्चों की मौत, PM मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

Lucknow Fire Incident: सोमवार की दोपहर लखनऊ के अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग लग गई....

More Articles Like This

Exit mobile version