US-ईरान में जारी तनाव के बीच असीम मुनीर ने निकाला शांति का रास्ता! जानिए तेहरान में क्या हुई डील?

US-Iran War: ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर शांति की पहल तेज कर दी है. पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने तेहरान यात्रा की है. इस दौरान ईरान के नेताओं के साथ अहम बातचीत हुई. पाकिस्तान का दावा है कि इस बातचीत में युद्ध खत्म करने और होर्मुज खोलने पर बात हुई. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मुनीर के साथ तेहरान पहुंचे थे.

बातचीत बेहद सकारात्मक

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हुई बातचीत बेहद सकारात्मक रही. इसमें युद्ध को खत्म करने का रास्ता तलाशने पर गंभीर चर्चा हुई. बैठक में सबसे अहम मुद्दों में होर्मुज को फिर से खोलना शामिल रहा. यह समुद्री रास्ता दुनिया के तेल कारोबार के लिए बेहद अहम है. यहां तनाव बढ़ने से सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि पूरी वैश्विक ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हुई है. पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, बातचीत में युद्ध को और फैलने से रोकने, होर्मुज को दोबारा खोलने पर बात हुई है.

संघर्ष को जल्द खत्म करने पर चर्चा

दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को जल्द खत्म करने पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने क्षेत्र में शांति कायम करने और विवाद का बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर भी विचार किया. मोहसिन नकवी ने बताया कि ईरान के राष्ट्रपति ने अपनी सरकार का पक्ष खुलकर सामने रखा. उनके मुताबिक, बातचीत काफी अच्छी रही है. दोनों पक्षों ने मौजूदा संकट से बाहर निकलने के रास्तों पर चर्चा की.

मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश

पाकिस्तान लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में मुनीर की तेहरान यात्रा को इसी कूटनीतिक कोशिश की एक बड़ी कड़ी माना जा रहा है. असीम मुनीर की ईरान यात्रा इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि तेहरान जाने से पहले उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत हुई थी. ट्रंप पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि जो भी देश ईरान को आर्थिक मदद या किसी तरह का सहारा देगा, उसे अमेरिकी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, ईरान ने भी जवाबी दबाव बढ़ाते हुए खाड़ी से होने वाले तेल निर्यात को रोकने की धमकी दी है.

इसे भी पढ़ें. वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की भव्य पालकी यात्रा निकली, 501 पार्थिव शिवलिंगों का हुआ महाभिषेक

Latest News

Lifestyle: UV रेज़ से लेकर डिहाईड्रेशन तक… जानिए क्या है सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने के फायदे  

Skin Care Tips In Winter: ठंड के मौसम में अपनी स्किन का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है. सर्दियों...

More Articles Like This

Exit mobile version