डेडलाइन से डेढ़ घंटे पहले ट्रंप ने पलट दिया गेम, Iran-US के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर का किया ऐलान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran-US Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो हफ्तों के लिए रोकने पर सहमत हो गए हैं. उन्होंने इस फैसले को इस शर्त से जोड़ा है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोले और व्यापक शांति समझौते के लिए बातचीत जारी रखे.

प्रधानमंत्री शहबाज़ के साथ बातचीत के बाद लिया फैसला

एक बयान में, ट्रंप ने कहा कि यह फैसला “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ बातचीत के आधार पर” लिया गया है, जिन्होंने तनाव बढ़ने पर संयम बरतने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा, “इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, मैं दो हफ़्ते की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर सहमत हूं.” उन्होंने इस कदम को “दो-तरफा संघर्ष-विराम” का हिस्सा बताया.

तनाव के बीच एक अहम विराम का संकेत है Iran-US Ceasefire

यह घोषणा खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच एक अहम विराम का संकेत है. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को पहले ही हासिल कर चुका है. उन्होंने कहा, “हम अपने सभी सैन्य लक्ष्यों को पूरा कर चुके हैं और ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति समझौते की दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं. इससे मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी.” ट्रंप ने बताया कि अमेरिका को ईरान की ओर से 10 बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव मिला है, जिसे उन्होंने बातचीत के लिए उपयोगी आधार बताया.

अमेरिका-ईरान के बीच पुराने ज्यादातर विवादों पर सहमति बन चुकी है

उन्होंने कहा, “अमेरिका और ईरान के बीच पुराने ज्यादातर विवादों पर सहमति बन चुकी है.” उनका मानना है कि यह दो हफ्तों का समय समझौते को अंतिम रूप देने में मदद करेगा. ट्रंप ने कहा, “इन दो हफ्तों में समझौते को पूरी तरह तय किया जा सकेगा.” उन्होंने इस घटनाक्रम को क्षेत्र में स्थिरता लाने के प्रयासों में एक बड़ी सफलता के रूप में पेश किया और कहा कि “इस लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के करीब पहुँचना हमारे लिए गर्व की बात है.”

ट्रंप ने ईरान को दिया था अल्टीमेटम

यह बयान ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उस समय पोस्ट किया, जब उन्होंने ईरान को रात 8 बजे (ईएसटी) तक समझौते के लिए राजी होने का अल्टीमेटम दिया था. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान नहीं माना, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

ये भी पढे़ें- ईरान का सऊदी अरब के जुबैल इंडस्ट्रियल सिटी में मिसाइल हमला, लगी भीषण आग

Latest News

हज 2026 की शुरुआत, मक्का पहुंचे 15 लाख से ज्यादा जायरीन; सऊदी अरब ने बढ़ाई हवाई सुरक्षा

Hajj 2026: हज यात्रा के लिए इस साल मक्का में 15 लाख से ज्‍यादा लोग पहुंच चुके हैं. ऐसे...

More Articles Like This