‘ईरान युद्ध में US के 21 सैनिकों की हुई मौत’, वॉशिंगटन पोस्ट के दावे को नकारते रहे ट्रंप, हेगसेथ ने खुद बताई सच्चाई

Must Read

US-Iran War: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया है कि ईरान युद्ध में अमेरिका के 21 सैनिकों की मौत हुई है. हेगसेथ ने ईरान के साथ युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौतों की संख्या को लेकर द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट पर कड़ी नाराजगी जताई थी लेकिन अब खुद उन्होंने इन मौतों के आंकड़ों को स्वीकार किया है. ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर नुकसान को लेकर दोनों देशों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. ईरान ने हमेशा ही ये बात कही है कि अमेरिका अपने नुकसान को छिपा रहा है और उसकी ये बात अब धीरे-धीरे सच साबित हो रही है.

संख्या पेंटागन के आधिकारिक रिकॉर्ड में बताई

वॉशिंगटन पोस्ट ने सितंबर में अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि ईरान युद्ध के दौरान जितने अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है, उनकी संख्या पेंटागन के आधिकारिक रिकॉर्ड में बताई गई संख्या से अधिक है. हेगसेथ ने 18 सितंबर को सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए लिखा था- ‘यह घृणित और फर्जी है. यह पूरी तरह झूठ है.’ उन्होंने अखबार की आलोचना करते हुए कहा था कि उसकी रिपोर्टिंग ईरान के सरकारी मीडिया से भी बदतर है. हालांकि अब पीट हेगसेथ का बयान इसका उलट है.

मौतों से जुड़े आंकड़ों में गड़बड़ी की खबर गलत

पीट हेगसेथ अमेरिकी सैनिकों की मौतों से जुड़े आंकड़ों में गड़बड़ी की खबर को गलत बताया था, लेकिन अब पेंटागन ने अपने आधिकारिक आंकड़ों में बदलाव किया है. 9 अक्टूबर को अपडेट किए गए रिकॉर्ड के अनुसार ईरान के खिलाफ युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़ाकर 21 कर दी गई है. इससे पहले आधिकारिक आंकड़ों में मृतकों की संख्या कम दिखाई गई थी. इस बदलाव के बाद हेगसेथ के पहले के बयान पर सवाल उठने लगे हैं.

अमेरिकी संसद के कुछ सदस्यों ने भी जवाब मांगा

इस मामले को लेकर अमेरिकी संसद के कुछ सदस्यों ने भी पेंटागन से जवाब मांगा है. उनका कहना है कि सैनिकों की मौतों और घायलों की सही जानकारी समय पर जनता के सामने रखी जानी चाहिए. उनका आरोप है कि रिकॉर्ड में इतनी बड़ी गलती होना गंभीर मामला है. पेंटागन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 865 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं. इसके अलावा इराक में प्रशिक्षण के दौरान मारे गए सार्जेंट डेविन सीबेल की मौत भी सामने आई है. हालांकि उनकी मौत ईरान युद्ध के बजाय इस्लामिक स्टेट के खिलाफ चलाए जा रहे एक अलग सैन्य अभियान से जुड़ी थी.

इसे भी पढ़ें. ‘पहले बेटियों के लिए चौखट लांघना था मुश्किल, आज…’, CM योगी बोले- ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ पर जोर

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This