अमेरिकी सेना का SERE ट्रेनिंग? इसी के भरोसे ईरानी सीमा में खुद को बचा रहे हैं पायलट

Must Read

Iran US War : अमेरिकी सैन्य पायलटों का विमान जब मार गिराया जाता है तो ऐसे हालात में उन्‍हें बचने के लि पहले से ही कई तरीकों के बारे में ट्रेनिंग दी जाती है, जिनमें सबसे खास है सर्वाइवल, इवेजन, रेसिस्टेंस और एस्केप (SERE). बताया जा रहा है कि अभी अमेरिकी सेना ईरान में मार गिराए गए F-15E Strike Eagle के एक क्रू सदस्य की तलाश कर रही है. इसके साथ ही दूसरा क्रू मेंबर शायद किसी सुरक्षित जगह पर छिपने की कोशिश कर रहा होगा, जब तक कि उसे सुरक्षित रूप से बचाया न जा सके.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे फाइटर जेट में आमतौर पर 2 लोग होते हैं, एक पायलट और एक हथियार प्रणाली अधिकारी. प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, F-15E Strike Eagle के दोनों क्रू सदस्यों ने इजेक्ट किया था. इतना ही नही बल्कि हालात को देखते हुए अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों का कहना है कि उनमें से 1 को ईरान की जमीन से बचा लिया गया है. हालांकि दूसरे क्रू सदस्य का क्या हुआ? यह अब तक स्पष्ट नहीं है.

पायलटों को दी जाती है इन सभी की ट्रेनिंग

बता दें कि अमेरिकी सैन्य पायलटों को सर्वाइवल, इवेज़न, रेसिस्टेंस और एस्केप (SERE) की ट्रेनिंग दी जाती है, जो कि ऐसे हालात के लिए होते हैं जब अमेरिकी सैन्य विमान दुश्मन के क्षेत्र में मार गिराए जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट के दौरान इनमें सबसे पहला कदम पैराशूट के जरिए सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकलना होता है. क्‍योंकि जमीन पर पहुंचने के बाद पायलटों को दुश्मन से बचने के लिए सुरक्षित जगह ढूंढनी होती है और अपने किट में मौजूद रेडियो के जरिए अमेरिकी बलों को अपनी लोकेशन बतानी होती है.

अमेरिकी सेना के जीवित रहने के लिए हर संभव प्रयास

ऐसे में अमेरिकी सेना जीवित बचे लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करती है. बता दें कि अमेरिका का Central Command ईरान के आस-पास जैसे इराक और सीरिया में खोज और बचाव अभियानों के लिए कई टास्क फोर्स तैनात रखता है, ऐसे में अगर अमेरिकी युद्धक विमान मार गिराए जाएं तो तुरंत कार्रवाई की जा सके.

दुश्मनों द्वारा पकड़े जानें पर रेसिस्टेंस ट्रेनिंग का उपयोग

जानकारी के मुताबिक, ऐसे मामलों में जब किसी को दुश्मन द्वारा पकड़ लिया जाता है या बंधक बना लिया जाता है, तो पायलटों को अपनी रेसिस्टेंस ट्रेनिंग का उपयोग करना होता है, इसका मतलब होता है कि वे अत्यधिक तनाव, पूछताछ और संभावित यातना का सामना कर सकें. बताया जा रहा है कि ईरान का विशाल और दूरदराज इलाका पायलटों के छिपने की संभावना बढ़ा सकता है. अगर पायलट किसी अंधेरे इलाके में हों, जहां ज्यादा छिपने की जगह हो, जैसे घना जंगल और बड़े आबादी वाले क्षेत्रों से दूर हों, तो यह उनके लिए फायदेमंद होगा.

इसे भी पढ़ें :- बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वाली फेमस एक्ट्रेस का 66 साल की उम्र में निधन, कैंसर ने ली जान

Latest News

अगर आप भी गर्मियों में खाते हैं अंडा, तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान

Egg : वैसे तो अंडा खाना सेहत के लिए अच्‍छा होता है. लेकिन बता दें कि अंडा गर्म भी...

More Articles Like This