Iran Vs US : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन-2026 में संबोधन के दौरान ईरान पर तीखा हमला बोला है. बता दें कि ट्रंप ने ईरान के प्रशासन का मखौल उड़ाते उन्हें सड़कछाप बमों का राजा बताया. उन्होंने कहा कि ईरान के प्रशासन और इसके खूनी प्रॉक्सी ने दशकों से केवल आतंकवाद, मौत और नफरत फैलाई है. बता दें कि उन्होंने हजारों अमेरिकी सैनिकों को मारा और लाखों लोगों को रोडसाइड बमों से मारा-घायल किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में ईरानी जनरल सुलेमानी को खत्म करने का जिक्र किया. उन्होंने ये भी कहा कि “मैंने सुलेमानी को खत्म किया था, इसका बहुत बड़ा असर हुआ. इसके साथ ही वह रोडसाइड बम का फादर था. ट्रंन का कहना है कि ईरान दुनिया का नंबर 1 आतंकवाद प्रायोजक है और वह ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे. “मेरा पसंदीदा तरीका कूटनीति है, उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि एक बात निश्चित है कि दुनिया के नंबर 1 आतंक प्रायोजक को परमाणु हथियार नहीं मिलेगा.
ईरान के पास अमेरिकी बेसों को निशाना बनाने वाली मिसाइल
इस मामले को लेकर ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि ईरान यूरोप और अमेरिकी बेसों को निशाना बनाने वाली मिसाइल विकसित कर चुका है. इसके साथ ही जल्द ही अमेरिका तक पहुंचने वाले मिसाइल बना रहा है. उनका मानना है कि “हमने उनके परमाणु कार्यक्रम को मिटा दिया था, लेकिन अब वे इसे फिर से शुरू कर रहे हैं. बता दें कि संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ भी मौजूद थे और वह तालियां बजा रहे थे. ऐसे में ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे परमाणु हथियार बनाने की कोशिश जारी रखेंगे तो अमेरिका सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेगा.
ईरान ने की हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या- ट्रंप
ट्रंप ने ये भी कहा कि उन्होंने हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या की है. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ईरान डील चाहता है, लेकिन “पवित्र शब्द” नहीं कह रहा कि हम कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे.” ऐसे में ट्रंप की यह टिप्पणियां ईरान के साथ चल रही परमाणु वार्ता और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच आई हैं, इसके पहले भी ट्रंप ने यहां ईरान के परमाणु साइट्स पर हमले करवाए थे. ट्रंप ने ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रशासन द्वारा हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या किए जाने का भङी जिक्र किया.
इसे भी पढ़ें :- ‘अगर मैं नहीं होता तो पाक PM मर जाते…’, आखिर ट्रंप ने किससे बचाई शहबाज शरीफ की जान

