गाजा पर फिर से इजरायल ने बरपाया कहर, सैन्य कार्रवाई में गई 34 की जान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच में पिछले एक साल से अधिक समय से जंग जारी है. इजरायल की ओर से एक बार फिर से गाजा पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की गई है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मंगलवार तड़के उत्तरी गाजा में पांच मंजिला एक इमारत पर इजरायल ने हमला किया. बताया जा रहा है कि इस हमले में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में आधा से ज्यादा बच्चे शामिल है. बता दें कि इजरायल ने जिस इमारत को निशाना बनाया है उसमें विस्थापित फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी.

कितने लोगों की जा चुकी है जान?

फिलीस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायल की सीमा के पास उत्तरी कस्बे बीत लहिया में हुए हमले में 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं. इजरायल की सेना ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है. गाजा में फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि हमास और इजरायल के बीच एक साल से जारी जंग में 43,000 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं.

हमास के आतंकियों को इजरायल ने पकड़ा

इन सब के बीच आपको बता दें कि हमास के खिलाफ जंग लड़ रही इजरायली सेना को बड़ी कामयाबी मिली है. इजरायल सेना के सैनिकों ने उत्तरी गाजा के कमाल अदवान अस्पताल में छापेमारी की है. इस दौरान 100 से अधिक संदिग्ध हमास के आतंकवादियों को पकड़ा है. इनमें कुछ ऐसे आतंकवादी शामिल हैं, जिन्होंन नागरिकों को निकालने के दौरान भागने का प्रयास किया था.

यह भी पढ़ें: भारत-चीन की हुई दोस्ती तो पाक से हाथ मिला सकता है अमेरिका, पाकिस्तानी शख्स ने किया बड़ा दावा

Latest News

Dreamfly Innovations: बेंगलुरु में बनेगा भारत का सबसे बड़ा ड्रोन एविएशन बैटरी प्लांट, Make in India को मिलेगा बड़ा बूस्ट

Dreamfly Innovations ने बेंगलुरु में 40,000 वर्ग फुट का एविएशन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की घोषणा की है. यह भारत की सबसे बड़ी ड्रोन बैटरी निर्माण इकाइयों में शामिल होगा और Make in India को नई ताकत देगा।

More Articles Like This

Exit mobile version