Israel attack in Gaza: इजराइल ने गाजा में फिर मचाई तबाही, तुर्की नागरिक समेत 14 लोगों की मौत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Attack in Gaza: इजराइल-हमास के बीच चल रहा जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. इजराइल की तरफ से लगातार गाजा पर हमला किया जा रहा है. इजराइली सैनिकों ने शनिवार रात को मध्य और दक्षिणी गाजा पर हवाई हमले किये, जिसमें कम से कम 14 लोग मारे गए.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, बुधवार को इजराइली सैनिकों द्वारा विस्थापितों के लिए बने संयुक्त राष्ट्र स्कूल को निशाना बनाया गया था. इस हमले में तुर्की-अमेरिकी कार्यकर्ता आयसेनुर एजगी ईगी की भी मौत हो गई. जिनका शव शुक्रवार देर रात पुलिस सम्मान गारद के साथ उनके गृहनगर भेजा गया था. जब इजराइली सैनिक द्वारा मारी गयी तुर्की मूल की एक अमेरिकी कार्यकर्ता के मित्र और परिवार के सदस्य उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. उसी दौरान इजराइल की तरफ से फिर हवाई हमला किया गया.

जानिए किसे बनाया गया निशाना

गाजा नागरिक सुरक्षा ने शनिवार को बताया कि गाजा शहर पर हवाई हमलों में एक घर को निशाना बनाया गया, जिसमें तीन महिलाएं और चार बच्चों सहित 11 लोग रहते थे. इसके अलावा खान यूनिस में इजराइल-हमास युद्ध से विस्थापित फलस्तीनियों के लिए बने एक शिविर को निशाना बनाया गया.

अमेरिका और तुर्की नागरिक की मौत

तुर्की के झंडे में लिपटे उनके ताबूत को औपचारिक वर्दी में छह अधिकारियों द्वारा एक शव वाहन से डिडिम के एक अस्पताल में ले जाया गया. उनका अंतिम संस्कार पश्चिमी तुर्की के तटीय शहर में किया जाना है. सिएटल की 26 वर्षीय कार्यकर्ता के पास अमेरिका और तुर्की की नागरिकता थी. इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि ईगी को अनजाने में गोली मारी गई थी. तुर्किये ने घोषणा की कि वह उसकी मौत की अपने स्तर पर जांच करेगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version